फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor And Ishaan Khatter Shares Goofy Selfies To Welcome On Social Media See Here Pics

मस्ती: शाहिद कपूर ने भाई संग शेयर कीं तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर ईशान बोले- कौन बंदर?

Sat, 05 Jun 2021 03:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Jun 2021 03:32 PM IST
सार

  • शाहिद कपूर ने ईशान खट्टर संग शेयर कीं मस्ती भरी तस्वीरें।
  • ईशान खट्टर ने शाहिद के कैप्शन को पढ़ा गलत।
  • शाहिद कपूर फिल्म ‘जर्सी’ में जल्द आएंगे नजर।

विज्ञापन
Shahid Kapoor And Ishaan Khatter Shares Goofy Selfies To Welcome On Social Media See Here Pics
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर - फोटो : Instagram

विस्तार

एक्टर शाहिद कपूर अपने भाई और एक्टर ईशान खट्टर से बेहद प्यार करते हैं और ये बात उनकी तस्वीरों से ही पता चल जाती है। शाहिद ईशान संग अक्सर मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भाई ईशान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में दोनों भाइयों का अंदाज काफी कूल और मस्ती भरा दिख रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)



शाहिद ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'ये बंधन तो....' जिसको पढ़ने में ईशान से गलती हो गई और इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कौन बंदर।' शाहिद ने तीन तस्वीरें शेयर कीं हैं और तीनों में दोनों एक्टर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फोटोज़ को काफी पसंद कर रहे हैं।

Shahid Kapoor And Ishaan Khatter Shares Goofy Selfies To Welcome On Social Media See Here Pics
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर - फोटो : Instagram

शाहिद कपूर अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसके पहले उन्होंने पापा और एक्टर पंकज कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की थी। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 
 

Shahid Kapoor And Ishaan Khatter Shares Goofy Selfies To Welcome On Social Media See Here Pics
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं ईशान खट्टर ने फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। फिल्म में ईशान के अभिनय को काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के अपोजिट धड़क में काम किया। ईशान एक्ट्रेस तबु के साथ 'अ सूटेबल बॉय' में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार वो फिल्म 'खाली पीली' में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। जल्द ही वो हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed