फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Starrer Dunki gets lesser shows and screens in America compared to Jawan and Pathaan

Dunki: जवान-पठान की तुलना में डंकी को अमेरिका में मिले कम शो, विदेश में कठिनाई झेल सकती है शाहरुख की फिल्म

Wed, 20 Dec 2023 01:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 20 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

इन सभी फिल्मों के अब शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी की बारी है। निर्माता डंकी की रिलीज रणनीति को लेकर बेहद सतर्क कदम उठा रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज होने से डंकी सिर्फ 2 दिन दूर है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Dunki gets lesser shows and screens in America compared to Jawan and Pathaan
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस वर्ष जवान और पठान लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान मैन ऑफ द ईयर बनकर उभरे हैं। इन दिनों वह अपनी साल की अपनी तीसरी फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है। अमेरिका में सबसे ज्यादा शाहरुख खान की फिल्में कमाल दिखाती हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर कभी खुशी कभी गम और कल हो ना हो से लेकर इस साल की जवान और पठान तक उनकी फिल्मों ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कारोबार किया है।

विज्ञापन

 
डंकी को अमेरिका में मिले इतने शो 
इन सभी फिल्मों के अब शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी की बारी है। निर्माता डंकी की रिलीज रणनीति को लेकर बेहद सतर्क कदम उठा रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज होने से डंकी सिर्फ 2 दिन दूर है। डंकी किंग खान की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। अमेरिका में फिल्म को 500 स्क्रीन मिले हैं। साथ ही 1450 शो के लिए लगभग 24 हजार टिकट बेच चुकी है। इस तरह से अमेरिका में फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है। इस साल रिलीज हुई उनकी अन्य फिल्मों की बात करें तो जवान को 570 स्क्रीन मिले थे। वहीं, शुरुआती दिन के लिए 2200 से अधिक शो थे। 
विज्ञापन


संजय दत्त की बेटी त्रिशाला संग दिखे रणबीर कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान को मिली थी 647 स्क्रीन
वहीं, पठान को 647 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। इसके 1900 से अधिक शो थे। पठान ने 17.45 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी। वहीं जवान ने अमेरिका में करीब 15.23 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डंकी के लिए स्क्रीन और शो की कम संख्या के बावजूद यह एडवांस बुकिंग खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक रात में डंकी ने करीब 60,000 डॉलर कमा लिए हैं। देश के बाहर शाहरुख के सबसे बड़े बाजार में फिल्म को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रभास की सालार से होगा मुकाबला
डंकी बात करें तो, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभास की सालार से मुकाबला होगा। 

Animal: एनिमल के 'जूता चाटने' वाले सीन पर निर्देशक की सफाई, बोले- लोग इसके पीछे की कहानी नहीं समझ पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed