Shah Rukh Khan: 'पठान' के गाने में दीपिका को इस महिला से रिप्लेस करना चाहते हैं शाहरुख, हैरान कर देगी यह वजह
शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख फैंस के कमेंट को पढ़ते हुए मजेदार जवाब दे रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई। इसके बाद अब वह ओटीटी पर धमाल मचा आ रही है। रिलीज से पहले फिल्म 'पठान' का शाहरुख ने मजेदार अंदाज से सोशल मीडिया पर प्रचार किया था। दरअसल, उन्होंने आस्क एसआरके सेशन के दौरान फैंस के साथ मजेदार सवाल-जवाब किए थे। अब एक बार फिर उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' को लेकर भी खास बात कही है।
Nawazuddin Siddiqui: बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पत्नी आलिया से हो सकता है समझौता!
इसके बाद शाहरुख अपने टैब पर एक वायरल वीडियो देखते हैं, जिसमें एक बूढ़ी महिला फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि सच में यह बहुत प्यारा है। ऐसा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मीना जी। अगर, मैंने आपको पहले डांस करते हुए देखा होता तो शायद हम दीपिका से नहीं, आपसे गाने में डांस करने के लिए कहते। मुझे यकीन है कि दीपिका भी इस बात का बुरा नहीं मानतीं।
Salman Khan: सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
वहीं, बात करें फिल्म के बारे में तो 'पठान' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दर्शकों का दिल जीत रही है। ओटीटी पर 'पठान' को डिलीटेड सीन्स के साथ रिलीज किया गया है। अब फैंस डिलीटेड सीन्स को देखने के बाद इसे दोबारा थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही इन सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में हैं।
Filmy Wrap: ओडिशा में TAX फ्री हुई ज्विगाटो और 'भीड़' में भूमि ने दिए इंटीमेट सीन! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें