{"_id":"59708d5f4f1c1bde618b49c0","slug":"shah-rukh-khan-requests-gujarat-hc-to-quash-summons-issued-to-him-on-station-stampede-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने गुजरात हाई कोर्ट से लगाई गुहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने गुजरात हाई कोर्ट से लगाई गुहार
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Thu, 20 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan raees
- फोटो : पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शाहरुख खान' ने 'गुजरात हाई कोर्ट' से गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ जारी किए गए समन को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
दरअसल, फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख द्वारा की गई ट्रेन यात्रा 'फहरीद खान' के लिए जानलेवा साबित हुई थी। वडोडरा स्टेशन पर 15 हजार लोगों की भीड़ के बीच फरहीद को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 'जितेंद्र सोलंकी' नाम के एक व्यक्ति ने कोर्ट में मामला दर्ज करवाया कि 'शाहरुख' की वजह से ही स्टेशन पर भगदड़ मची और फहरीद को अपनी जान गवानी पड़ी। कोर्ट ने इस याचिका का संज्ञान लेते हुए शाहरुख को समन जारी किया था।
विज्ञापन
शाहरुख खान ने कोर्ट से कहा है कि उनके खिलाफ जारी किया गया समन रद्द कर दिया जाए। उनके वकील ने दलील दी है कि शाहरुख के खिलाफ इस इलाके में मामला दर्ज नहीं हो सकता क्योंकि वो इस थाना क्षेत्र के नहीं हैं।