{"_id":"6416ce15d79b93ebfc03c8aa","slug":"shah-rukh-khan-rajkumar-hirani-dunki-actress-taapsee-pannu-was-rejected-by-a-saree-brand-due-to-this-reason-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: साड़ी के एक ब्रांड ने तापसी को कर दिया था रिजेक्ट? एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu: साड़ी के एक ब्रांड ने तापसी को कर दिया था रिजेक्ट? एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
Sun, 19 Mar 2023 02:53 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:53 PM IST
सार
तापसी का कहना है कि उनका पोर्टफोलियो देखकर उनके पास एक साड़ी ब्रांड के विज्ञापन का ऑफर आया था, लेकिन बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। पिंक, थप्पड़ और बदला जैसी तमाम फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हालांकि, तापसी ने जब अपनी करियर यात्रा शुरू की तो उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें एक साड़ी ब्रांड तक ने रिजेक्ट कर दिया था। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है, जिसका खुलासा हाल ही में तापसी पन्नू ने किया है।
विज्ञापन
मम्मी ने की थी मदद
तापसी पन्नू का कहना है कि पोर्टफोलियो तैयार कराने में उनकी मम्मी ने उन्हें आर्थिक मदद दी। इसके बाद उन्हें कुछ एडवरटाइजमेंट मिलने लगे। तापसी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें एक बड़े साड़ी ब्रांड से कैटलॉग शूट का ऑफर आया। मगर, बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। तापसी के मुताबिक उन्हें इसलिए रिजेक्ट किया गया, क्योंकि वह काफी ज्यादा यंग लग रही थीं।
विज्ञापन
Adipurush: आदिपुरुष के निर्माताओं को दायर याचिका में कोर्ट से मिली राहत, फिल्म की रिलीज को लेकर आया यह फैसला
विज्ञापन
कम उम्र बनी बाधा
तापसी का कहना है कि वह उस वक्त कॉलेज के सेकेंड ईयर में थीं। वहीं, साड़ी ब्रांड को किसी ऐसी मॉडल की तलाश थी, जो थोड़ी परिपक्व दिखे। आपको बता दें कि तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर तापसी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'जहां राजू सर और शाहरुख सर दोनों एक ही फिल्म में हों, वहां अगर मुझसे बैकग्राउंड में एक पेड़ बनने के लिए भी कहा जाए तो मैं उसके लिए भी तैयार रहूंगी।'
Arbaaz Khan: मलाइका संग अपने रिश्ते पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अपने बेटे अरहान के लिए साथ हैं
किंग खान के साथ आएंगी नजर
तापसी का कहना है कि वह फिल्म 'डंकी' को एक ऐसे अवसर के तौर पर देख रही हैं, जो जिंदगी में एक बार मिलता है। तापसी के मुताबिक, 'यह मौका मुझे एक दशक के बाद मिला है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तमाम नए अनुभव हुए।' आपको बता दें कि 'डंकी' शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी का भी पहला प्रोजेक्ट है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।
South Cinema : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां है करोड़ो की मालकिन, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम