फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan gives reply to fan watching Jawan while on ventilator Actor wrote a heartwarming note

Jawan: वेंटिलेटर पर जवान देख रहे फैन का शाहरुख ने जताया आभार, इमोशनल नोट साझा कर कही यह बात

Tue, 19 Sep 2023 12:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Sep 2023 12:24 AM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan gives reply to fan watching Jawan while on ventilator Actor wrote a heartwarming note
शाहरुख खान और फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है।  एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब सोशल मीडिया पर जवान के एक फैन का वीडियो सामने आया है। किंग खान ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


वेंटिलेटर पर जवान देख रहे फैन का शाहरुख ने जताया आभार

 हाल ही में, शाहरुख ने एक फैन के ऐसे वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया जिसे देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। इस वीडियो में शाहरुख था फैन जवान को वेंटिलेटर पर रहते हुए सिनेमाघरों में देखा गया था। इस शख्स का नाम अनीस फारूकी है, जो अपनी बीमारी के बावजूद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने गया था। शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "धन्यवाद मेरे दोस्त। भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दें। मैं तुमसे प्यार पाकर बहुत आभारी हूं। उम्मीद है कि तुम्हें फिल्म पसंद आई। ढेर सारा प्यार।"

विज्ञापन



 इमोशनल नोट साझा कर कही यह बात

इससे पहले असम के गुवाहाटी से किंग खान के एक फैन द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक वृद्धाश्रम की कई महिलाएं सिनेमाघरों में जवान देखने जा रही थीं। इस पर रिएक्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा, "धन्यवाद खुशी है कि मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता हूं। गुवाहाटी, कृपया इन महिलाओं को मेरा प्यार और आभार व्यक्त करें!!!"

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री, सिंघम अगेन में नजर आएंगी एक्ट्रेस


यह सितारे आए नजर

बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed