फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan and rajkumar hirani spotted at dubbing studio bandra ahead of dunki film release video viral

Shah Rukh Khan: बांद्रा के डबिंग स्टूडियो में दिखे शाहरुख खान, 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी भी आए नजर

Tue, 28 Nov 2023 11:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता को सोमवार देर बांद्रा के रात शंकर महादेवन के स्टूडियो में देखा गया।

विज्ञापन
shah rukh khan and rajkumar hirani spotted at dubbing studio bandra ahead of dunki film release video viral
शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' को लेकर सुखियों में बने हुए हैं। वहीं अब फिल्म की प्रक्रिया को जल्द ही आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है। दरअसल, अभिनेता को सोमवार देर रात शंकर महादेवन के स्टूडियो में देखा गया। जैसे ही स्टूडियो में उनकी उपस्थिति के बारे में खबर फैली, क्षेत्र के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए गेट पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान किंग खान पूरे काले कपड़े पहने नजर आए।

विज्ञापन

राजकुमार हिरानी भी दिखे
एक सेशन के कुछ देर बाद शाहरुख खान को स्टूडियो छोड़ने के लिए तैयार देखा गया, लेकिन बाहर बड़ी भीड़ जमा होने पर उन्होंने बाहर निकलने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ से बचने के लिए काले रंग के छाते के पीछे अपना चेहरा छुपा लिया और लोगों से बचते हुए कार की ओर आ गए। इसी स्टूडियो में फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी को भी देखा गया।
Neena Gupta: 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किए जाने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द, बोलीं-बगैर कहे निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान का लुक
काले ड्रेस के साथ शाहरुख ने अपने बालों को पोनी में बांध रखा था। इस दौरान लोगों ने किंग खान को कभी शाहरुख भैया तो कभी डंकी मैन कहकर बुलाया। अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस अब बेसब्री से 'डंकी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना? अभिनेता बोले- संयम रखने की कोशिश करता हूं

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'डंकी' भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'यू' सर्टिफिकेट मिला है। यह 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ भी टकराएगी।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर'-'एनिमल' के क्लैश पर विक्की ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed