{"_id":"656577080501db7d36099f44","slug":"sam-bahadur-star-vicky-kaushal-talks-about-biggest-complaint-of-wife-katrina-kaif-about-him-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना? अभिनेता बोले- संयम रखने की कोशिश करता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना? अभिनेता बोले- संयम रखने की कोशिश करता हूं
Tue, 28 Nov 2023 10:50 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:50 AM IST
सार
विक्की कौशल ने खुलासा किया कि कटरीना कैफ की सबसे बड़ी शिकायत उनके जिद्दी स्वभाव को लेकर है। वे इसमें सुधार की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है और विक्की कौशल इसके प्रमोशन में जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान इस फिल्म के बारे में बात करने के साथ-साथ विक्की अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी साझा करते दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और चर्चित अभिनेत्री कटरीना कैफ की उन्हें लेकर सबसे बड़ी शिकायत क्या है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विक्की ने कटरीना के बारे में की बात
हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने खुलासा किया कि उन्हें लेकर कटरीना कैफ की सबसे बड़ी शिकायत उनके जिद्दी स्वभाव को लेकर है। विक्का ने यह भी बताया कि कटरीना की शिकायत दूर करने के लिए के लिए वे लगातार अपनी इस आदत पर काबू पाने की कोशिश में हैं। एक्टर ने कहा, 'कटरीना की सबसे बड़ी शिकायत है कि मैं कभी-कभी बहुत जिद्दी हो जाता हूं। इसमें थोड़े सुधार की जरूरत है।'
विज्ञापन
Vicky Kaushal: कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं चाहता कि वे तौलिया...
विज्ञापन
अभिनेत्री को रहती है ये शिकायत
बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। मेघना के साथ फिल्म 'राजी' में भी विक्की कौशल काम कर चुके हैं। फिल्म में विकी कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगी। बताते चलें कि 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी पर आधारित है।
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों में अलग अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, अभिनय से तोड़ी चॉकलेट बॉय की छवि
इस फिल्म में आएंगी नजर
बात करें कटरीना कैफ की तो वे इन दिनों सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आ रही हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की ये पांचवी और सलमान की टाइगर फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है। कटरीना कैफ की अगली फिल्म 'मैरी क्रिसमस' है।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर'-'एनिमल' के क्लैश पर विक्की ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हम