फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Series Tribhuvan Mishra CA Topper Actor Manav Kaul Talk About Struggle Days Work With Govinda

Manav Kaul: 90 के दशक में इस मशहूर एक्टर की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट बने मानव, 700 रुपये पाकर हुए खुश

Sat, 05 Apr 2025 05:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Apr 2025 05:39 PM IST
सार

हाल ही में अभिनेता मानव कौल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। इस दौरान बताया कि उन्होंने 90 के दशक के एक चर्चित अभिनेता की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। कौन था वो अभिनेता? किस फिल्म का हिस्सा बने मानव और क्या था उनका रोल, जानिए?

विज्ञापन
Series Tribhuvan Mishra CA Topper Actor Manav Kaul Talk About Struggle Days Work With Govinda
मानव कौल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मानव कौल ने अपने करियर की शुरुआत में छोटे-छोटे किरदार किए। जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया। अपने उन्हीं दिनों को मानव कौल ने हाल ही में याद किया। साथ ही वह उस फिल्म का जिक्र करते भी दिखे जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के एक नामी अभिनेता के साथ काम किया। 

विज्ञापन


इस फिल्म में राम का किरदार निभाया 
फिल्मफेयर ओटीटी एक्टर्स राउंडटेबल से की गई बातचीत में मानव कौल बताते हैं कि उन्होंने फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा मुख्य भूमिका में थे। मानव कहते हैं, ‘मैंने इस फिल्म में थोड़ी देर के लिए राम का रोल किया था।’ वह आगे यह भी बताते हैं कि शुरुआती दौर में कोई भी छोटा-बड़ा रोल मिलता था तो वह कर लेते थे।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal: उठ गया पर्दा...पंचतंत्र से हुई शुरुआत, मानव कौल का इलहाम देखेंगे रंगप्रेमी, नाट्य मेले का दूसरा दिन 
विज्ञापन
विज्ञापन

700 रुपये मिलने पर हुई बड़ी खुशी 
आगे मानव कौल बताते हैं, ‘मुझे ‘हीरो नंबर 1’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने के लिए 700 रुपये मिले थे। ये रुपये पाकर मैं और मेरे दोस्त काफी खुश हुए। हमारे लिए तो पेमेंट का दिन पार्टी वाला हो जाता था।’

ये खबर भी पढ़ें:JLF 2025 : जेएलएफ का आज अंतिम दिन, बॉलीवुड एक्टर मानव कौल ने साझा किए जीवन के अनुभव, बोले- चाय की दुकान चलाई 

अभिनेता के अलावा लेखक भी हैं मानव 
मानव कौल हाल ही में ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ सीरीज में नजर आए थे। वह थप्पड़, जॉली एलएलबी, सानिया जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनय करने के अलावा बतौर कवि, लेखक भी मानव सक्रिय रहते हैं, उनके कई कविता संग्रह आ चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed