फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Selena gomez dating rumour with captain america aka chris evan know details

लव आज कल: क्रिस इवांस को डेट कर रही हैं सेलेना गोमेज? कभी जस्टिन बीबर से था अफेयर

Sat, 09 Oct 2021 07:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Oct 2021 07:17 PM IST
सार

खबरों की मानें तो सेलेना का दिल हॉलीवुड को सबसे हैंडसम एलिजिबल बैचलर कैप्टन अमेरिका यानि क्रिस इवांस पर आ गया है। हालांकि उनके रिलेशनशिप या डेटिंग की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Selena gomez dating rumour with captain america aka chris evan know details
सेलेना गोमेज, क्रिस इवांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत में प्यार की अफवाहें उड़ने में देर नहीं लगती। कई बार ये खबरें झूठी साबित होती हैं तो कई बार सच भी सामने आ जाता है। बात चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, अक्सर सितारों के बीच डेटिंग की खबरें आने लगती हैं। इन दिनों हॉलीवुड में गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज के लव लाइफ की चर्चा हो रही है। सेलेना का दिल हॉलीवुड को सबसे हैंडसम एलिजिबल बैचलर कैप्टन अमेरिका यानि क्रिस इवांस पर आ गया है। हालांकि उनके रिलेशनशिप या डेटिंग की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


सेलेना और क्रिस के अफेयर की उड़ रही अफवाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय क्रिस इवांश ने सेलेना को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है लेकिन अभी सेलेना ने उन्हें अपने इंस्टा पर फॉलो नहीं किया है। ये भी नहीं पता कि उन्होंने कब सेलेना को एड किया। सिर्फ इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।

विज्ञापन

Selena gomez dating rumour with captain america aka chris evan know details
सेलेना गोमेज, क्रिस इवांस - फोटो : सोशल मीडिया

इन खबरों को और हवा तब मिल गई जब सेलेना गोमेज के ट्विटर फैन पेज से उनकी और क्रिस की एक ही रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि सेलेना की ये तस्वीर नंवबर में ली गई थी वहीं क्रिस की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो अक्तूबर 2013 की है। इसी तरह एक और तस्वीर फैन पेज से साझा की गई जिसमें दावा किया गया कि क्रिस और सेलेना एक ही स्टूडियो से बाहर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही तस्वीर अल्ग अलग समय की है।

Selena gomez dating rumour with captain america aka chris evan know details
क्रिस इवांस, सेलेना गोमेज - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में अभी तक इसमें से किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन तस्वीरें वायरल होती देख ऐसा लग रहा है कि फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। सेलेना क्रिस के लिए क्या महसूस करती हैं या इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। हलांकि साल 2015 में सेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिस इवांस उनका क्रश है। वो बेहद क्यूट हैं। सेलेना लंबे समय तक जस्टिन बीबर को डेट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed