{"_id":"5de37d8a8ebc3e54e8092f7e","slug":"second-day-box-office-collection-of-commando-3-starrer-vidyut-jammwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कमांडो 3' ने दो दिन में पार किया दहाई का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बाला की रफ्तार कायम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कमांडो 3' ने दो दिन में पार किया दहाई का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बाला की रफ्तार कायम
Sun, 01 Dec 2019 02:20 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Commando 3,Bala
- फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्म जगत के चुनिंदा एक्शन हीरो में शुमार विद्युत जामवाल की नई फिल्म 'कमांडो 3' सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है। अपने ताबड़तोड़ एक्शन के लिए मशहूर विद्युत की इस फिल्म में भी एक्शन सीन्स की भरमार है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन
जहां पहले दिन शुक्रवार को 'कमांडो 3' ने 4.74 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन कमाई के आकड़ों में करीब 20 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन 5.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दो दिन में 10.38 करोड़ रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
'कमांडो 3' के अलावा अगर दूसरी हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस हफ्ते रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'होटल मुंबई' ने दूसरे दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन के 1.08 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई 2.78 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने चार हफ्तों में कुल 111.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'मरजावां' के दो हफ्तों की कमाई की बात करें तो सिद्वार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की इस फिल्म ने 46.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
कमांडो 3' की जहां देश में कुल 2456 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है तो वहीं विदेश में विद्युत की फिल्म को 283 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म में विद्युत, कमांडो करण सिंह डोगरा के किरदार में हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अदा शर्मा और गुलशन देवैया भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है वहीं फिल्म के निर्माता अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई कमांडो 2 की ही सीक्वल है।
पढ़ें: मुन्ना बदनाम गाने से लेकर जॉन अब्राहम की अटैक की रिलीज डेट तक, पांच खबरें