Kartik Aaryan: कबीर खान की फिल्म पर इस महीने काम शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, निर्देशक ने किया खुलासा
फिल्म 'एक था टाइगर' फेम निर्देशक कबीर खान की फिल्म के लिए कार्तिक जल्द शूटिंग शुरू करेंगे।
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स में शामिल हैं। बीते वर्ष आई फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। बेशक कार्तिक की इस साल फरवरी में आई फिल्म 'शहजादा' नहीं चल पाई। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी हैं। कार्तिक जल्द ही कबीर खान की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इसे लेकर अब नई जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
इस महीने शुरू होगी शूटिंग
फिल्म 'एक था टाइगर' फेम निर्देशक कबीर खान की फिल्म के लिए कार्तिक जल्द शूटिंग शुरू करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने यानि मई में एक्टर फिल्म पर काम शुरू करेंगे। हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस फिल्म पर बात करते हुए कबीर खान ने कहा, 'यह एक शानदार सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है।'
Raveena-Rasha: राशा ने मां रवीना टंडन के लिए लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- हमें आपसे प्रेरणा मिलती है
कार्तिक अदा करेंगे लीड रोल
फिल्म पर बात करते हुए कबीर खान ने कहा कि फिल्म '83' के विपरीत यह एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। निर्देशक ने कहा कि जिस बात ने मुझे यह कहानी कहने के लिए मजबूर किया वह यह है कि भारतीय होने के नाते आप चौंक जाएंगे कि हम इस व्यक्ति को आखिर कैसे नहीं जानते? जिसने इतना कुछ किया, आखिर उसे हमने कैसे भुला दिया?
Kangana Ranaut: कंगना रणौत को याद आए स्कूल वाले दिन, प्रिंसिपल के साथ शेयर कीं तस्वीरें
इस फिल्म में आएंगे नजर
कबीर खान ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि मैं मई से फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के लिए अभी अन्य किरदारों के लिए कास्टिंग चल रही है।' बता दें कि कार्तिक इन दिनों फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपने दिव्यांग फैन पर लुटाया प्यार, फैंस बोले- किंग फॉर ए रीजन