{"_id":"69bbb6cd4e78e4defa005e04","slug":"sara-arjun-as-yalina-jamali-in-dhurandhar-the-revenge-character-details-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: 'धुरंधर' से 'धुरंधर 2' तक यलीना के रोल में क्या खास, जाने कहां कमजोर पड़ा सारा अर्जुन का किरदार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhurandhar 2: 'धुरंधर' से 'धुरंधर 2' तक यलीना के रोल में क्या खास, जाने कहां कमजोर पड़ा सारा अर्जुन का किरदार?
Thu, 19 Mar 2026 02:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:56 PM IST
सार
Sara in Dhurandhar the Revenge: 'धुरंधर' में नामी कलाकारों के बीच सारा अर्जुन का किरदार यलीना दर्शकों को याद रह जाता है। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में भी क्या वह ऐसा ही जादू चला सकीं? क्या पहले पार्ट जितना ही खास है इस बार भी सारा अर्जुन का किरदार?
विज्ञापन
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'धुरंधर 2' के ट्रेलर में यलीना के किरदार को बंदूक थामे दिखाया गया था। ऐसे में दर्शकों को लगा कि दूसरे पार्ट में उनका किरदार दमदार होगा। 'धुरंधर 2' में क्या यलीना का किरदार अलग छाप छोड़ सका? या फिर वह सिर्फ एक साइड कैरेक्टर बनकर रह गईं।
यह खबर भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू
यलीना जमाली के किरदार में दिखे कई रंग
फिल्म 'धुरंधर' में यलीना की मासूमियत ने दर्शकों को अपना कायल कर दिया था। पूरी फिल्म में यलीना के कई अलग-अलग रंग देखने को मिले थे। ल्यारी के नेता जमील जमाली की जिद्दी बेटी से हमजा की पत्नी बनने तक उनके किरदार के कई रंग दिखाए गए थे। जब हमजा और यलीना का प्यार शुरू होता है, तब वह परिवार के दबाव तले दबी परेशान लड़की के रोल में दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
फिर हमजा से मिलने के बाद प्यार में पागल हो चुकी लड़की बन जाती है। फिर शादी के लिए पिता से बगावत कर हमजा के पास बिना सवाल किए पहुंच जाना, उस पर भरोसा करना। इस किरदार में सारा अर्जुन की एक्टिंग में हर मोड़ पर दमदार रही है। यलीना जमाली पहले पार्ट में एक बहादुर लड़की के किरदार में उभरकर सामने आती है।
यह खबर भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कमाई में बदल सका? जानें ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कमाया?

सारा अर्जुन, राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हमजा की पत्नी बनते ही कमजोर पड़ी यलीना?
मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में यलीना के हाथ में बंदूक दिखाई थी। इससे ऐसा लगा कि वह भी अब एक्शन अंदाज में नजर आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में यलीना का किरदार दर्शकों को निराश करता है।
जमील जमाली की बेटी यलीना, हमजा की पत्नी बनते ही कमजोर पड़ गई। पूरी फिल्म में भी सारा अर्जुन यानी यलीना के काफी कम सीन हैं। वह हमजा के बच्चे की मां बनती है और घर संभालते हुए नजर आती है। हमजा की सच्चाई पता चलने के बाद भी वह अपने प्यार का साथ देती है।
यह खबर भी पढ़ें- Dhurandhar 2: राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में निकले हुकुम का इक्का, हमजा से था पुराना कनेक्शन; जानकर होगी हैरानी

धुरंधर 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी के जासूसी सफर की कहानी है। इसमें काफी खून-खराबा है। फिल्म में हमजा के असली मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, इस किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे।
फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।