फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali khan and vicky kaushal was seen roaming on a bike in indore pictures goes viral on social media

वायरल तस्वीर: विक्की कौशल के साथ बाइक पर सवार नजर आईं सारा अली खान, इंदौर में कर रहें हैं अगली फिल्म की शूटिंग

Mon, 27 Dec 2021 12:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

शादी के बाद विक्की कौशल अपने काम पर वापस लौट चुके हैं तो वहीं अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में रिलीज हुई है।

विज्ञापन
sara ali khan and vicky kaushal was seen roaming on a bike in indore pictures goes viral on social media
सारा अली खान फैन क्लब - फोटो : Social Media

विस्तार

शादी के बाद विक्की कौशल अपने काम पर वापस लौट चुके हैं तो वहीं अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में रिलीज हुई है। साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सारा ने अपने 4 साल के करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया। अक्षय कुमार और धनुष के बाद अब सारा अली खान जल्द ही प्रतिभाशाली अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन


बाइक पर घूमते हुए सारा-विक्की आए नजर

हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इन दिनों सारा अली खान और विक्की कौशल और अपनी नई फिल्म की ‘लुक्का-छुप्पी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्म के एक सीन का शूट करने के लिए दोनों इंदौर के जवाहर मार्ग पर बाइक पर घूम रहे थे। इस दौरान सारा अली खान ने साड़ी पहनी हुई थी।

विज्ञापन

sara ali khan and vicky kaushal was seen roaming on a bike in indore pictures goes viral on social media
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

कोचिंग सेंटर में भी की थी शूटिंग

सारा अली खान ने इससे पहले एक कोचिंग में बच्चों के साथ भी शूटिंग की थी। इसी के आगे का सीन जहां विक्की कौशल उन्हें लेने के लिए पहुंचें उसी सीन को फिल्माया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो सारा फिल्म में टीचर के रूप में नजर आ रही हैं। दोनों ही देश के सबसे स्वच्छ शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर शूटिंग कर रहे हैं।

sara ali khan and vicky kaushal was seen roaming on a bike in indore pictures goes viral on social media
सारा अली खान फैन क्लब - फोटो : Social Media

लोगों की भीड़ हुई जमा

सारा अली खान और विक्की कौशल को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ सड़क पर जमा हो गई थी। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री को देखने के लिए वहां पर जमा हो गए थे। केदारनाथ भले ही फिल्मी पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो, लेकिन फिल्म में सारा अली खान के अभिनय को खूब पसंद किया गया और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखकर लोगों की खुशी बढ़ गई। लोगों ने दोनों की साथ में कई तस्वीरें ली।

विज्ञापन

sara ali khan and vicky kaushal was seen roaming on a bike in indore pictures goes viral on social media
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

काफी दिनों से इंदौर में कर रही हैं शूट

विक्की कौशल और सारा अली खान पिछले कई दिनों से इंदौर के बाजार और एतिहासिक स्थलों पर शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सारा अली खान एक अलग अंदाज में नजर आईं। उनकी फिल्म लुक्का-छुप्पी 2 का ये लुक उनकी बाकी के लुक से काफी अलग है। सारा अली खान पिछले दिनों जब शूटिंग लिए इंदौर आई थीं, तो वो वहां के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचें थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed