Sapna Choudhary: गिरफ्तारी की खबरों के बीच सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो, फैंस से बोलीं- बिल्कुल आसान नहीं है
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दीपिका पादुकोण के मशहूर डायलॉग पर एक्ट करके दिखा रही हैं।
विस्तार
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों मुश्किलों में फंसी हुई हैं। सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद खबर आई थी कि यूपी पुलिस डांसर को गिरफ्तार करने हरियाणा रवाना भी हुई है। ऐसे में अब सपना पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
सपना की क्यूट अदाएं
सपना चौधरी ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस को घायल कर रही हैं। वीडियो में सपना फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका पादुकोण के एक डायलॉग पर लिपसिंग कर रही हैं। इस वीडियो में सपना कहती दिख रही हैं, 'ईजी लगती है मोहिनी का डांस...ईजी नहीं है...डांस एक पूजा है, डांस एक पूजा है पूजा...' सपना के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सपना का देसी अवतार
लुक की बात करें तो सपना ने सफेद रंग का कुर्ता और पीले रंग का प्लाजो सेट पहना हुआ है और साथ में मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है। स्टाइलिश हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप में वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल इजी नहीं है।'
View this post on Instagram
क्यों जारी हुआ सपना के खिलाफ वारंट
सपना चौधरी पर आयोजक की तरफ से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद कोर्ट में न पेश होने की वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। यह विवाद साल 2018 का है। सपना पर पैसे लेकर इवेंट नहीं करने का आरोप है। इस धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट की तरफ से सपना चौधरी को बार-बार पेश होने का आदेश दिया गया था। लेकिन जब वह पेश नहीं हुईं, तब कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैरजमानती वारंट इशू किया है।