Into the Wild: बियर ग्रिल्स के साथ शार्क के बीच तैरते नजर आए विक्की कौशल, रिलीज हुआ एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो
अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह के 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' के एपिसोड को लोगों की तरफ से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब बियर ग्रिल्स के साथ इस रोमांचक शो के लेटेस्ट एपिसोड में जोशीले विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।
विस्तार
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के भी फेवरेट बनते जा रहे हैं। उनकी जौशीली एक्टिंग से सभी लोग प्रभावित रहते हैं। कई फिल्मों में काम कर रहे अभिनेता जल्द ही पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह के 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' के एपिसोड को लोगों की तरफ से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब बियर ग्रिल्स के साथ इस रोमांचक शो के लेटेस्ट एपिसोड में जोशीले विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।
इस बात की जानकारी चैनल डिस्कवरी प्लस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। डिस्कवरी ने अपने मोस्ट पॉपुलर शो 'इन टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' से विक्की कौशल के एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के इस आगामी एपिसोड के प्रोमो को विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें अभिनेता और बियर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। पोस्ट को साझा करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, 'एक ऐसा अनुभव जो याद रखने लायक है।'
Liger: काले धन को 'सफेद' करने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिकंजा, 15 घंटे तक की पूछताछ
डिस्कवरी पल्स के शो 'इन्टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' का विक्की कौशल स्टारर यह एपिसोड 21 नवंबर को रात 8 बजे सिर्फ और सिर्फ डिस्कवरी चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस शो में विक्की कौशल रियल लाइफ में खतरों का सामना करते नजर आएंगे। एपिसोड के लेटेस्ट रिलीज हुए प्रोमो में विक्की कौशल बियर ग्रिल्स के साथ अंडरवॉटर एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं। विक्की को प्रोमो में कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'कभी सोचा ही नहीं था कि ऐसा भी करने का मौका मिलेगा।'
Bollywood: हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब
डिस्कवरी प्लस के इस पॉपुलर शो में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज के कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड से इसमें रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस शो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई दे चुके हैं।
ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म