{"_id":"595b6fa94f1c1b40218b4b3b","slug":"sanjay-dutt-to-replace-aamir-khan-in-saare-jahan-se-achha-biopic-of-rakesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर को बाहर का रास्ता दिखाएंगे संजय दत्त, 'सारे जहां से अच्छा' में करेंगे रिप्लेस..?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर को बाहर का रास्ता दिखाएंगे संजय दत्त, 'सारे जहां से अच्छा' में करेंगे रिप्लेस..?
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Tue, 04 Jul 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में बायोपिक बनाने का ट्रेंड काफी जोरों पर है। इसी के चलते सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी एक बायोपिक बनाने कि दिशा में काम किया है। और अब वो भारत के पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपनी फिल्म सारे जहां से अच्छा के लिए पहले आमिर खान को साइन करने का फैसला किया था। अब खबर ये है कि संजय दत्त ने आमिर को फिल्म में रिप्लेस किया जाएगा।
विज्ञापन
एक साथी कलाकार ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया है कि आमिर ने खुद ही फिल्म छोड़ी है, ना कि संजय दत्त ने उन्हें फिल्म में रिप्लेस किया है। फिलहाल आमिर, बिग बी, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ पीरियड ड्रामा 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
विज्ञापन
गौरतलब है कि संजय दत्त की लाइफ पर भी एक बायोपिक बन रही है। यह बेहद दिलचस्प है कि वो खुद एक बायोपिक में एक्ट करने वाले हैं।
स्पेस और एस्ट्रोनॉट्स पर बनने वाली 2 और फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगी। आर. माधवन, सुशांत सिंह राजपूत स्टारर संजय पूरन सिंह की 'चंदा मामा दूर के' से फैन्स रूबरू होंगे। कल्पना चावला की बायोपिक भी पाइपलाइन में है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के लीड़ रोल में होने की बात कही जा रही है।