{"_id":"40395e971bffe3420843f266eb62be63","slug":"sanjay-datt-s-biopick-will-start-from-next-month-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बायोपिक अगले साल होगी शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बायोपिक अगले साल होगी शुरू
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिसफल फिल्में देने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह संजय दत्त पर बनने वाली फिल्म अगले साल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
हिरानी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''मैं संजू (संजय) के जीवन पर बनने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहा हूं। हम इसे अगले साल शुरू करेंगे।''
फिल्म के कलाकारों के बारे में उन्होंने कहा, ''मैंने फिलहाल इसके कलाकारों के बारे में सोचा नहीं है। हम पटकथा लिख रहे हैं।
एक बार पटकथा पूरी होने के बाद ही हम किरदारों की रूप-रेखा गढ़ने और इन्हें निभाने के लिए कौन सही रहेगा, यह तय कर पाएंगे।''
ऐसे कयास थे कि फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे, लेकिन हिरानी ने इन्हें खारिज करते हुए कहा कि 'रणबीर ही वह इकलौते शख्स हैं, जिनसे मैंने इस फिल्म के बारे में बात की है।'
विज्ञापन