{"_id":"68e22b0447fa05b73100de4d","slug":"samantha-ruth-prabhu-share-video-on-being-a-student-learnt-empathy-how-to-be-a-better-human-importance-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने छात्रों को दी खास सलाह, वीडियो शेयर कर स्टूडेंट लाइफ को किया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने छात्रों को दी खास सलाह, वीडियो शेयर कर स्टूडेंट लाइफ को किया याद
Sun, 05 Oct 2025 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:57 PM IST
सार
Video Viral: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने छात्रों को तनाव से निपटने के लिए कुछ आसान सलाह दी। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने स्कूल के दिनों में सहानुभूति, दया और अच्छा इंसान बनना सीखा।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विस्तार
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी स्टूडेंट लाइफ को लेकर आज के छात्रों को खास सलाह दी और बताया कि उन्होंने आखिर एक छात्र के रूप में क्या कुछ सीखा और यह सबकुछ उनके लिए क्या मायने रखता है।
विज्ञापन
सामंथा का पोस्ट
रविवार को सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशंसकों के साथ एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सामंथा ने कहा, 'मेरे स्कूल के दिनों की बहुत सारी यादें हैं, लेकिन आजकल के छात्रों का तनाव सुनकर दुख होता है। मुझे लगता है कि अच्छे नंबर सब कुछ नहीं हैं। स्कूल में सबसे अच्छी चीज दोस्ती, दूसरों का सम्मान और दया सीखा था।' सामंथा ने आगे कहा, 'मैंने स्कूल में किताबी बातें भूल गईं, लेकिन ये गुण आज भी मेरे काम आते हैं। ये जीवन के लिए सबसे जरूरी हैं।' फिर सामंथा ने 2023 की एनसीआरबी रिपोर्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि महाराष्ट्र में छात्रों की आत्महत्याओं के सबसे ज्यादा मामले हुए। उन्होंने इस पर दिल टूटने वाली इमोजी लगाई।

सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा रुथ प्रभु नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' (Rakt Brahmand) और तेलुगु फिल्म 'मां इंति बंगाराम' में नजर आएंगी। वह वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के सीजन 2 में भी नजर आएंगी। वह 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल: हनी बनी' के निर्देशक राज और डीके के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। 'रक्त ब्रह्मांड' में सामंथा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग ऋतिक रोशन ने बिताई म्यूजिकल शाम, साथ में किया डांस