फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu reveals she cried when virat kohali scored hundred in asia cup 2022

Samantha: जब तीन साल बाद कोहली ने जड़ा था शतक, कुछ ऐसा था सामंथा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Sat, 13 May 2023 11:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 13 May 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu reveals she cried when virat kohali scored hundred in asia cup 2022
सामंथा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए समांथा रुथ प्रभु काफी जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा समांथा को क्रिकेट में काफी रूची है। इस बीच समांथा रुथ प्रभु ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। समांथा ने उस पल का खुलासा किया है जब 3 साल बाद किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक पूरा किया था।

विज्ञापन

हाल ही में समांथा रुथ प्रभु ने स्पोर्ट्स से खास बातचीत है। समांथा रुथ प्रभु ने इस दौरान आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर समांथा रुथ प्रभु ने विराट के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मुझे याद है कि जब  बीते साल विराट कोहली ने 3 साल के बुरे दौर को पार शतक लगाया तो उस समय लगभग मेरी आंखें भर आईं थी। उस दौर के बाद उनका कमबैक काफी शानदार रहा है। सही मायनों में वह एक बेहतरीन प्रेरणादायक पर्सन हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu reveals she cried when virat kohali scored hundred in asia cup 2022
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

बीते साल एशिया कप 2022 में तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था। इस बीच अब समांथा रुथ प्रभु ने किंग कोहली को लेकर अपनी राय रखी है। समांथा के इस बयान से ये साफ पता चलता है कि वह क्रिकेट को भी काफी अच्छी तरह से फॉलो करती हैं।

विज्ञापन

बात करे अभिनेत्री के पर्सनल लाइफ की तो बीता हुआ समय समांथा रुथ प्रभु के लिए कुछ खास नहीं गुजरा है। पिछले साल समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यसोदा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद अप्रैल इसी साल रिलीज हुई समांथा की 'शाकुंतमल' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

यह भी पढ़ें: मिलिए बड़े पर्दे पर ‘आसाराम’ बने एक्टर से, जहां निर्देशन की पढ़ाई की वहीं बने निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed