फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan to speak foreign language in 'Prem Ratan Dhan Payo'

पाकिस्तानी में चर्चा, फिर रुलाने आ रहे हैं सलमान खान

Mon, 17 Aug 2015 08:58 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan to speak foreign language in 'Prem Ratan Dhan Payo'

इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान एक पाकिस्तानी लड़की को वापस उसके देश पहुंचाने जाते हैं। फिल्म में भोले-भाले शख्स पवन का किरदार निभा रहे सलमान खान की ये कोशिश दोनों देशों लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म जबर्दस्त हिट रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान के बाद सलमान की फिल्मों के लिए दिलचस्पी बढ़ गई है। सलमान की दिवाली पर 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज हो रही है। इसको लेकर सलमान का कहना है कि वो एक बार फिर दर्शकों को रुला देंगे।
विज्ञापन


सलमान की इस बात को लेकर पाक के अखबार डॉन में लंबी रिपोर्ट छपी है। जिसमें 'प्रेम रतन धन पायो' की स्क्रिप्ट को लेकर खबर है। सलमान पर छपी इस खबर के बाद एक बात तो साफ है, कि सलमान के प्रशंसकों की पाकिस्तान में संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल रोल में नजर आएंगे सलमान खान

Salman Khan to speak foreign language in 'Prem Ratan Dhan Payo'

सलमान खान सूरज बडज़ात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में डबल रोल में नजर आएंगे। ऐसी चर्चा है कि सलमान खान इस फिल्म में फ्रेंच बोलते नजर आयेंगे। इससे पहले भी सलमान ने सूरज के साथ मैने प्यार किया, हम आपके है कौन और हम साथ साथ है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है ।

सलमान फिल्म में दो रोल करेंगे, जिनमें एक राजा का है तो दूसरा साधारण इंसान का। उल्लेखनीय है कि प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी खास रोल में हैं।

फिल्म में फ्रेंच सही से बोल सकें, इसके लिए सलमान ने ट्यूशन भी लिया है। सलमान का ये अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आएगा, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।

फिल्म में प्यार और इमोशन के साथ होगा जबर्दस्त एक्शन

Salman Khan to speak foreign language in 'Prem Ratan Dhan Payo'

सलमान की इस फिल्म में सिर्फ प्यार और इमोशन ही नहीं होगा बल्कि एक्शन भी खूब देखने को मिलेगा। सुनने में आ रहा है कि हैरी पॉटर, फास्ट एंड फ्यूरियस और स्काईफॉल जैसी हॉलीवुड फिल्मों में स्टंट डायरेक्टर ग्रेग पॉवेल सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के एक्शन सीन डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म में जबर्दस्त एक्शन की उम्मीद की जा रही है।

फिल्म में अरमान कोहली निगेटिव रोल में दिखेंगे। खास बात ये है कि सलमान और अरमान समेत सभी कलाकारों बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। फिल्म में एक्शन सीन के लिए सारे कलाकार खुद ही फिल्मा रहे हैं। फिल्म में सोनम भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed