फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan signs multi-crore 5 year deal with ott platform for exclusive digital rights of his films

Salman Khan: इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका मचाएंगी सलमान की फिल्में, पांच साल के लिए की करोड़ों की डील

Fri, 19 May 2023 11:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 19 May 2023 11:25 AM IST
सार

सलमान खान ने एक ओटीटी प्लैटफॉर्म के साथ करोड़ों रुपये की डील की है। इस डील के तहत उनकी पहली फिल्म जो ओटीटी पर रिलीज होगी वो है- किसी का भाई किसी की जान। हालांकि, इस डील का हिस्सा सलमान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' नहीं है और इसके पीछे एक खास वजह है।

विज्ञापन
Salman Khan signs multi-crore 5 year deal with ott platform for exclusive digital rights of his films
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज डिजिटल मीडियम के इस दौर में ओटीटी अपनी एक अलग जगह बना ली है। लोग टीवी और सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने से बचने लगे हैं। कई बड़े स्टार ओटीटी पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। अजय देवगन से लेकर शाहिद कपूर तक हर कोई ओटीटी की तरफ आकर्षित होता जा रहा है। अब इस लिस्ट में दबंग खान यानी सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, आपने सही सुना। बताया जा रहा है कि जी5 के साथ उन्होंने एक्सक्लूसिव सैटेलाइट राइट्स के लिए पांच साल की डील की है जो कि इस जनवरी से शुरू हुआ है।

विज्ञापन

जी5 पर आएगी फिल्म किसी का भाई किसी की जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के तहत उनकी जो पहली फिल्म ओटीटी पर आएगी, वो किसी का भाई किसी की जान है। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म में जी भी डिस्ट्रीब्यूटर था। जी5 और सलमान का रिश्ता काफी पुराना है। इस प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म राधे को डिजिटल पर लॉन्च किया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। कहा जाता है कि जब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई तो पहले ही दिन सर्वर क्रैश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan signs multi-crore 5 year deal with ott platform for exclusive digital rights of his films
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर 3 नहीं डील का हिस्सा
यह बात भी सामने आ रही है कि सलमान की टाइगर 3 को इस डील से दूर रखा गया है। इसकी वजह यशराज फिल्म्स का दूसरे प्लेटफॉर्म से पहले ही डील करना है। हालांकि, इस डील को कितने में किया गया है, इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि जब पिछली बार सलमान खान ने इस तरह की डील की थी तो उन्हें 400 से 500 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमे पलक तिवारी, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुईं चित्रांगदा, रंग के कारण विज्ञापन कपंनी ने कर दिया था रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed