{"_id":"17f7e0ff3d3fb0060ddde707571b0369","slug":"salman-khan-saharukh-khan-koffy-with-karan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी वर्जिनिटी पर सलमान का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी वर्जिनिटी पर सलमान का चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
करण्ा जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' में सलमान खान बतौर पहले गेस्ट पधारे। जहां उम्मीद के उलट सलमान खान ने काफी सवालों के धमाकेदार जवाब दिए।
विज्ञापन
सबसे बड़ा खुलासा सलमान ने अपनी वर्जनिटी को लेकर किया। वैसे तो इस शो में सलमान से उनकी लव लाइफ के बारे में कई सवाल पूछे गए। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और उनकी शादी के बारे में भी खूब सवाल हुए।
विज्ञापन
लेकिन कमाल तो तब हो गया जब करण ने सलमान से उनकी वर्जनिटी को लेकर ही सवाल दाग दिया। जिसका जवाब सलमान ने ये कहकर दिया कि स्टिल आई एम वर्जिन।
वैसे सलमान की ये बात अब दूर तक जाएगी। हाल ही मैं राखी सावंत भी इस प्रकार का दावा कर चुकी हैं लेकिन सलमान की तो बात ही अलग है। वैसे शो पर सलमान ने अपने दुश्मन शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
सलमान ने तो यहां तक कह दिया कि वो चाहते हैं कि अमिताभ की फिल्म दीवार का रीमेक बने और मैं और शाहरुख उसमें साथ काम करें।
बॉलीवुड पर्सनलिटी में उन्होंने दीपिका को अव्वल माना। इसके अलावा उन्होंन सोनाक्षी और आलिया भट्ट की भी प्रशंसा की।