फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan photoshoot gone viral ex-girlfriend Sangeeta Bijlani reacts fans proposing for marriage

Salman Khan: सलमान के लेटेस्ट फोटोशूट पर आया एक्स गर्लफ्रेंड का दिल, फैंस ने किया प्रपोज, वायरल हुईं तस्वीरें

Sat, 08 Oct 2022 06:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 08 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

सलमान खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा कीं। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वालों में उनकी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Salman Khan photoshoot gone viral ex-girlfriend Sangeeta Bijlani reacts fans proposing for marriage
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 56 साल के हो गए हैं, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। इसका सबूत सलमान खान की हालिया पोस्ट है, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। दरअसल, सलमान ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इन तस्वीरों पर सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का भी दिल आ गया है। 

विज्ञापन

व्हाइट शर्ट में सलमान खान बेहद हॉट नजर सराहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाईजान लिखते हैं, 'फॉर ए रेनी डे'। देखते ही देखते सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस, सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट कर उनसे शादी करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह था संगीता बिजलानी का कमेंट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट में संगीता लिखती हैं, 'एंड सो....' इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर की है। इस फोटो पर सिंगर जस्सी गिल ने भी कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी बनाया है। वहीं, अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "ऑलवेज माई फेव।" 

Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की फिल्म का हाल 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन

सलमान खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता इस वक्त बिग बॉस का 16वां सीजन होस्ट करने में व्यस्त हैं।जल्द की सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की भी तैयारी कर रहे हैं, जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। खबरों की माने तो यह फिल्म साल 2023 में 23 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed