फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan KKBKKJ actor makes jokes about brothers arbaaz khan sohail khan divorces in the kapil sharma show

Salman Khan: सलमान ने उड़ाया भाई अरबाज और सोहेल के तलाक का मजाक, बोले- दोनों मेरी बात ही नहीं सुनते

Tue, 02 May 2023 06:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 06:27 PM IST
सार

सलमान खान ने 'द कपिल शर्मा शो' में अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान की शादी और उनके तलाक का मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
salman khan KKBKKJ actor makes jokes about brothers arbaaz khan sohail khan divorces in the kapil sharma show
सलमान खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के तलाक को लेकर मजाक किया। बता दें कि अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जबकि सोहेल की शादी 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' फेम सीमा सजदेह से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका है।

विज्ञापन

salman khan KKBKKJ actor makes jokes about brothers arbaaz khan sohail khan divorces in the kapil sharma show
अरबाज खान, सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी शो में कपिल ने सलमान से पूछा कि 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया कि तीनों भाई मिलकर आपको शादी के लिए मना रहे हैं तो वह देखने के बाद अरबाज और सोहेल ने यह नहीं कहा कि हमारी तो कभी सुनते नहीं, उनकी क्या सुनेंगे? या उन्होंने यह देखने के बाद आपको शादी करने के लिए नहीं कहा? इस पर तुरंत मजेदार अंदाज में सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि वास्तव में वे मेरी बात नहीं सुनते थे, लेकिन अब वे मेरी बात सुनते हैं।

Eros Theatre:  मुंबई के ऐतिहासिक सिनेमाघर को तोड़े जाने का ये है असली सच, पूरी खबर पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan KKBKKJ actor makes jokes about brothers arbaaz khan sohail khan divorces in the kapil sharma show
सोहेल खान-अरबाज खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान का इशारा अरबाज और सोहेल की शादी और तलाक की तरफ था। बता दें कि अरबाज खान ने अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों 1998 में शादी के बंधन में बंधे और 2017 में तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। वहीं सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी कर ली। इन दोनों ने पिछले साल तलाक का एलान किया।

Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

विज्ञापन

salman khan KKBKKJ actor makes jokes about brothers arbaaz khan sohail khan divorces in the kapil sharma show
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' में अभिनेता ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिन्हें उनके भाई मिलकर शादी करने के लिए कहते हैं, लेकिन वह केवल अपने भाइयों पर ध्यान देना चाहते हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सितारों की बड़ी टुकड़ी होने के बावजूद यह लोगों को लुभाने में नाकामयाब रही। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed