फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan files a complaint with Mumbai police to take false WhatsApp post

सलमान खान की गलत तस्वीरें हुई वायरल, थाने पहुंचे 'भाईजान'

Thu, 09 Jul 2015 07:44 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan files a complaint with Mumbai police to take false WhatsApp post

सलमान खान ने मुंबई साइबर सेल में एक शिकायत दी है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये शिकायत वायरल हो रही कुछ गलत तस्वीरों को लेकर की है। खबरों के अनुसार सलमान की कुछ गलत तस्वीरें व्हाट्सऐप और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने सलमान खान को भी वो तस्वीरें भेज दीं। उन्हें देखते ही सलमान के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देनी उचित समझी। इसलिए बुधवार शाम उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इन तस्वीरों के जरिए सलमान खान के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है। इनमें कुछ ऐसी बातें लिखीं हुई हैं, जिनसे सलमान खान को बड़ी क्षति पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है उन तस्वीरों में, क्यों इतना घबरा गए सलमान!

Salman Khan files a complaint with Mumbai police to take false WhatsApp post

सलमान खान की जो गलत तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो बेहद घातक हैं। इनमें धार्मिक मुद्दों पर कुछ बेहद आपत्तिजनक वाक्य इस तरह से लिखे हुए हैं, जैसे सलमान ने ही वो वाक्य बोले हों। तस्‍वीरों को कुछ इस तरह से बनाया गया है, जैसे किसी इवेंट में सलमान खान ने वो बयान दिए हों।

सलमान की शिकायत के मुताबिक वो वाक्य उनके नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से स्पष्ट किया है कि उन तस्वीरों से उनका कोई वास्ता नहीं है। किसी ने दुर्भवनावश वो तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली हैं।

गौरतलब है कि आगामी 17 जुलाई यानि ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो रही है। उसमें सलमान बजरंगबली के भक्त के किरदार में हैं। फिल्म में धर्म को लेकर पहले विवाद छिड़ा हुआ है। हाल ही में सेंसर ने धर्म से जुड़े फिल्म के पांच दृश्यों पर कैची चला दी थी। यहां तक कि फिल्म में राम के नाम का न प्रयोग करने की भी बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed