फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Dabangg 3 actress Saiee Manjrekar made record debut in films with parents

सलमान की इस हीरोइन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मां-बाप के साथ सिल्वर स्क्रीन पर करने जा रहीं डेब्यू

Tue, 03 Dec 2019 12:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 actress Saiee Manjrekar made record debut in films with parents
Sai Manjrekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' के साथ सई मांजरेकर अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के हीरो सलमान खान ने ही सई को अपनी फिल्म के लिए सेलेक्ट किया है। खास बात ये है कि 'दबंग 3' में सई अपने माता-पिता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर के साथ डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


सलमान खान की 'दबंग 3' में महेश मांजरेकर की उनकी पत्नी मेधा भी फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म एक तरह से मांजरेकर परिवार के लिए ऑन-स्क्रीन रीयूनियन बन गई है। पहले फिल्म में एक खास रोल के लिए सलमान खान ने महेश मांजरेकर को ही ओके किया था, लेकिन महेश मांजरेकर जब सई के साथ सलमान से मिलने आए तो सलमान को सई में वे सारे गुण दिखे जो चुलबुल पांडे के जीवन में आई पहली लड़की में सलमान ने सोच रखे थे। दबंग 3 में चुलबुल पांडे की दबंग से पहले की कहानी दिखाई जाने वाली है और दर्शकों को इस फिल्म में पता चलेगा कि रज्जो के आने से पहले चुलबुल के जीवन में कौन सी लड़की आई थी?
विज्ञापन


वहीं अपने मां-बाप के साथ कैमरे के सामने काम करने के सवाल पर सई मांजरेकर कहती हैं,"मेरे पिता के साथ फिल्म दबंग 3 के जो सीन हैं, उनमें मेरी मां भी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान इसीलिए मैं पूरे उल्लास में रहा करती थी। ये सोचकर ही मेरे चेहरे पर मुस्कान दौड़ जाती है कि मैं अपने माता-पिता के साथ फिल्म की शूटिंग कर चुकी हूं और हम तीनों ही फिल्म के कुछ खास सीन्स के लिए कैमरे के सामने एक साथ थे। मैं अपनी डेब्यू फिल्म में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार रज्जो के पिता के साथ महेश मांजरेकर एक बार फिर शराबी हरिया की भूमिका का दोहराते हुए नजर आएंगे और मेधा मांजरेकर को हरिया की पत्नी की भूमिका में चुनने का सुझाव भी सलमान खान का ही था।

यह भी पढ़ें- देव आनंद को देखने के लिए छत से कूद जाती थीं लड़कियां, काला कोट पहनने पर लगाया गया था बैन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed