Salman Khan: 'मैं पैसों को जला दूं.. फाड़ दूं या लुटा दूं', भड़के सलमान खान ने क्यों कह डाली यह बात
सलमान खान इन दिनों टीवी का मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। एक बार जब सैफई महोत्सव में डांस परफॉर्मेंस को लेकर सलमान से सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही गुस्से में उसका जवाब दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। कभी अपने बयानों तो कभी किसी हरकत की वजह से चर्चा में रहते हैं। विवादों की बात हो और सलमान खान का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता। सलमान का नाम कई विवादों में लिया जाता है चाहे वह काले हिरण वाला मामला हो, हिट एंड रन मामला या फिर पनवेल फार्म हाउस मामला। इनके अलावा सलमान खान का नाम अपने बेबाक बयानों की वजह से भी लिया जाता है।
सलमान खान इन दिनों टीवी का मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान वह कंटेस्टेंट के साथ भी बेबाकी से बात करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार जब सलमान खान पर सैफई महोत्सव में उनके डांस परफॉर्मेंस की आलोचना की गई और उनपर जमकर सवाल दागे गए तो अभिनेता के दो टूक जवाब ने सबका मुंह बंद कर दिया था।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने किया था विजय देवरकोंडा को प्रपोज? लेकिन, शादी की बात पर इसलिए मुकर गईं
दरअसल बात 2014 की है जब समाजवादी पार्टी के सैफई महोत्सव में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित के भी नाम शामिल हैं। लेकिन जब बात सलमान खान की आई तो उनको लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। इसी संबंध में सलमान का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जब उन्होंने एक पत्रकार को तमाम सवालों के जवाब दिए थे।
Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत
इन दिनों सलमान खान का वह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्रकार के सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं। जैसे ही सलमान से पूछा गया कि वे समाजवादी पार्टी के फंक्शन में नाचने गए थे? ये सवाल सुनते ही सलमान भड़क जाते हैं। अभिनेता भड़कते हुए कहते हैं कि हां मैं गया था, लेकिन इससे आपको क्या एतराज है। मुझे मेरी जिम्मेदारियां पता हैं। मैंने वहां पैसों के लिए परफार्म किया था, मैं एक एक्टर हूं, अब मैं उस पैसे को जलाऊं, फाड़ूं, नाच में उड़ा दूं, गरीबों में बांट दूं, वो मेरी मर्जी है। मैं टैक्स पे करता हूं, मैं अपने पैसों के साथ जो मर्जी करूं।