सलमान के फॉर्महाउस से वायरल हुई ऐसी तस्वीर, साथ दिखे लीजेंड; फैंस ने बताया- ‘फ्रेम ऑफ द ईयर’
Salman Khan Viral Picture: 27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। बॉलीवुड के भाईजान के फाॅर्महाउस पर कई सेलेब्स नजर आए। रविवार को उनके बर्थ डे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए। तस्वीर पर जमकर रिएक्शन भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान के जन्मदिन के जश्न से कई तस्वीर, वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले। कुछ वीडियो, फोटो शनिवार को खूब चर्चा में रहे। आज रविवार काे भी एक फोटो सलमान खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन से वायरल हुआ है, जिसमें उनके साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, साउथ एक्टर रामचरण और बॉबी देआले नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। जानिए, फैंस के इस तस्वीर पर क्या रिएक्शन रहे हैं।
फैंस ने फोटो को फ्रेम ऑफ द ईयर कहा
साल के आखिर में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और क्रिकेट के दिग्गज लोगों को एक साथ एक ही तस्वीर में देखकर फैंस खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह फोटो फ्रेम ऑफ द ईयर है।’ वहीं कुछ लोगों ने मजाक में इस तस्वी को एआई (AI) से बनवा हुआ बता दिया। जबकि ऐसा नहीं है, यह तस्वीर सलमान के बर्थ डे सेलिब्रेशन की ही है। कुछ यूजर ने लिखा, ‘चारों एक ही मूवी में आ जाएं।’ आगे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाया है। ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने वायरल फोटो को लेकर किए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
सलमान खान के जन्मदिन पर शनिवार देर रात फॉर्महाउस पहुंचे थे ये सेलेब्स
शनिवार रात को राम चरण और बॉबी देओल सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे। जबकि धोनी शुक्रवार को ही उनके फॉर्महाउस पर पहुंच गए थे। इन सेलेब्स के सलमान के फॉर्महाउस पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब चारों की साथ में यह तस्वीर वायरल हो रही है। अपने पसंदीदा कलाकार, क्रिकेटर को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
ये खबर भी पढ़ें: लंबे बाल रखने से लेकर कॉलर में चश्मा लगाने तक, सलमान खान ने सेट किए कई ट्रेंड, नौजवानों ने खूब की नकल
सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला था बड़ा सरप्राइज
सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा भी दिया था। उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर रिलीज किया गया। फैंस काे टीजर पसंद आया, वहीं कुछ लोग ने इसे ट्रोल भी किया। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं।