फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman is getting trained for next flick by remo

रेमो की अगली फिल्म में धमाल मचाएंगे सलमान, ले रहे डांस की ट्रेनिंग

Thu, 02 Mar 2017 03:49 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
amarujala.com {presented by: Abhishek} Updated Thu, 02 Mar 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Salman is getting trained for next flick by remo

युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल डांस की जोरदार प्रैक्‍टिस कर रहे हैं। दरअसल सलमान की आने वाली फिल्म एक डांस म्यूजिकल ड्रामा है।

विज्ञापन


वह रोजाना रेमो के स्टूडियो में डांस की प्राक्‍टिस करते हैं। इस फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

लेकिन फिल्म की शू‌टिंग 'टाइगर जिंदा है' के निर्माण के बाद शूरू होगी। सलमान को ट्रेनिंग देने वाले रेमो ने बताया कि सलमान इस फिल्म में 13 वर्ष के पिता का किरदार निभा रहे हैं जोकि पेशे से एक डांसर है। 

विज्ञापन

सलमान को निर्देशित करना सपने से कम नहीं

Salman is getting trained for next flick by remo

सलमान को उस किरदार में ढलने के लिए काफी मशक्कत की जरूरत है और वो इसे पूरी तरह निभा रहे हैं। मेरी डांस टीम सलमान की डायट और फिटनेस पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।

सलमान उनके बताये तरीकों को सरलता से निभा रहे हैं। गौरलतब है कि सलमान ने फिल्म की स्टोरी सुलतान के दौरान सुनते ही रजामंदी दे दी थी। सलमान को निर्देशित करने के लिए रेमो बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि सलमान के वो बहुत बड़े फैन हैं और सलमान को निर्देशित करना किसी सपने का सच होने से कम नहीं है। हालांकि हम शूटिंग कब शुरू करेंगे इस बारे में अभी पता नहीं है। उम्मीद है इस वर्ष शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed