फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman given special message for his supports

सलमान खान ने चाहनेवालों को भेजा बड़ा संदेश

Sat, 09 May 2015 05:34 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Salman given special message for his supports

हिट एंड रन मामले में जेल जाते-जाते बचे सलमान खान ने जमानत के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ सलमान अपने चाहनेवालों को एक बड़ा संदेश दे दिया है।

विज्ञापन


सलमान ने यह संदेश अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से दी है। इसमें उन्होंने खासतौर पर अपने चाहनेवालों का जिक्र किया है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुना दी थी। और पूरे देश में सलमान के जेल जाने की चर्चा उड़ गई थी।

खुद सलमान ने कोर्ट का फैसला सुनकर रो दिया था। इसके बाद वो फैन्स ही थे, जिनके दुआओं का असर हुआ और सलमान को मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

क्या है सलमान का वो संदेश

Salman given special message for his supports

सलमान के फैन्स उन पर जान छिड़कते हैं, इसका नजारा शुक्रवार को मुंबई हाईकोर्ट के सामने देखने को मिला। यहां सलमान को जेल न भेजने की मांग करते हुए एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

अब सलमान ने अपने फेसबुक पन्ने पर ऐसे सभी चाहने वालों का शु‌क्रिया किया है। उन्होंने लिखा है कि 'उन सभी लोगों का शुक्रिया, मेहरबानी, धन्यवाद, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की और उनका समर्थन किया।'

फेसबुक यह लिखते ही वहां भी सलमान के चाहनेवालों की बाढ़ आ गई। अब तक सलमान के इस पोस्‍ट को 81 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। पांच हजार से अधिक शेयर और हजारों की संख्या में कमेंट। इससे पहले सलमान अपनी बालकनी में आकर भी फैन्स का अभिवादन ‌स्वीकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed