फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman also wanted to marry

बड़ा खुलासाः 18 को सलमान भी करना चाहते थे शादी

Mon, 17 Nov 2014 12:06 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
salman also wanted to marry

सलमान खान को लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है कि वह कुछ सालों पहले 18 नवंबर के दिन शादी के बंधन में बंधने के लिए लगभग तैयार ही थे। 18 नवंबर का दिन ही सलमान के माता-पिता की शादी की सालगिरह होती है, और इसी दिन सलमान भी शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, जो लगभग तय हो चुकी थी।

विज्ञापन


आगामी 18 नवंबर को सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी हो रही है। लेकिन इस शादी के साथ ही सलमान को लेकर एक नई बात भी सामने आई है। ये बातें सलमान के चाहने वालों को चौंका सकती हैं। साथ ही उनकी शादी पर चल रहे कयासों को और भी मजबूत कर सकती हैं।

विज्ञापन

हुआ था कुछ ऐसा

salman also wanted to marry

दरअसल 18 नवंबर का दिन सलमान और साजिद नाडियावाला ने अपनी-अपनी शादी के लिए तय कर लिया था। कुछ समय पहले सलमान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा भी किया था कि उनकी शादी होते-होते रह गई थी।

अब साजिद ने इसी मुद्दे पर बात करते हुए खुलासा किया है, "हमारी दोस्ती को 20 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। 1999 में हमने निर्णय लिया था कि हम दोनों एक ही दिन शादी करेंगे, जो दुर्भाग्य से हो नहीं सका। मैंने 2004 में उसी दिन शादी कर ली लेकिन...।" हालाँकि साजिद ने यह नहीं बताया कि वह लड़की कौन थी जिस से सलमान शादी करने वाले थे।

अब बहन की शादी

salman also wanted to marry

सलमान भले ही खुद की शादी 18 नवंबर को न कर पाए हों लेकिन वह अपनी बहन की शादी इसी डेट पर करने में जरूर सफल हुए हैं। सलमान की बहन की अर्पिता की शादी 18 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा हाउस में होने जा रही है।

इस शादी में बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों के आने की संभावना है। इस शादी में आमिर और शाहरुख भी आ सकते हैं। यकीनन यह बॉलीवुड गलियारों में याद रखने वाला लम्हा बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed