फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Movie Fame Actor Ahaan Panday Rumored Girlfriend Shruti Chauhan Share Social Media Post

Ahaan Panday: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने की पोस्ट, इमोशनल होकर लिखा- ‘आई लव यू’

Mon, 21 Jul 2025 06:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

हाल ही में मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। चंद दिनों में ही वह चर्चा का विषय बन गए। अहान की फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। इसी चर्चा के बीच अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट करके, उन पर प्यार बरसाया है। 

विज्ञापन
Saiyaara Movie Fame Actor Ahaan Panday Rumored Girlfriend Shruti Chauhan Share Social Media Post
अहान पांडे और श्रुति चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy, @callmeshruts

विस्तार

फिल्म ‘सैयारा’ को अभी थिएटर में लगे हुए चार दिन ही हुए, मगर दर्शकों के बीच इसका अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है, इसमें दो नए चेहरे हीरो-हीरोइन के लीड रोल में नजर आए। हीरो के तौर पर अहान पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा है। इस एक्टर की एक्टिंग को सराहा जा रहा है। इसी बीच अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अहान के बारे में काफी कुछ लिखा है। 

विज्ञापन

रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने अहान की मेहनत का जिक्र किया
श्रुति चौहान नाम की एक्ट्रेस और मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें वह ‘सैयारा’ का एक सीन शेयर करती हैं। साथ ही एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखती हैं। श्रुति लिखती हैं, ‘इस लड़के (अहान) ने जिंदगी भर यही सपना देखा। उसने इस पल के लिए अपना सबकुछ कुर्बान किया। अब स्टेज तुम्हारा है।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: ‘सैयारा’ देखकर नहीं रुके अनन्या के आंसू, भाई अहान को गले लगाकर दी बधाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर तारीफ की और प्यार बरसाया 
श्रुति चौहान आगे लिखती हैं, ‘आई लव यू। मुझे तुम पर प्राउड फील हो रहा है। मैं रो रही हूं, चिल्ला रही हूं। मैं बस यही प्रेयर कर रही हूं कि आगे भी तुम्हारे पास बहुत सारी चीजें आएं। दुनिया ने आखिरकार देख लिया कि तुम क्या कर सकते हो।’ 




कौन है श्रुति चौहान 

श्रुति चौहान जयपुर की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल हैं। साथ ही एक्टिंग भी करती हैं। श्रुति ने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में माया नाम का एक छोटा सा रोल किया था। इसके अलावा वह जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो ‘हद से’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब तक अहान और श्रुति ने अपने रिश्ते के बारे में पुष्टि नहीं की है। बस श्रुति की इंस्टाग्राम पोस्ट ही इस तरफ इशारा करती है कि दोनों के बीच अलग तरह की केमिस्ट्री जरूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed