फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu recalls the night when Dilip Kumar proposed to her Actress says He protectively took off his jacket

Saira Banu: 'वह बारिश की रोमांटिक रात थी', सायरा बानो ने दिलीप कुमार के जादुई प्रपोजल को यादकर कही यह बात

Fri, 21 Jul 2023 05:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jul 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu recalls the night when Dilip Kumar proposed to her Actress says He protectively took off his jacket
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपने यादों का पिटारा खोला है और अपनी और दिलीप कुमार की कुछ रोमांटिक यादों को साझा कर अपने प्यार के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखा है।

विज्ञापन

दिलीप कुमार के साथ सायरा ने साझा की पुरानी यादें
दिलीप कुमार और सायरा बानो बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद रोमांटिक कपल थे। अभिनेता आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सायरा बानो ने अपनी यादों में उन्हें हमेशा के लिए अमर किया हुआ है।  वह आए दिन अपने दिलीप साहब से जुड़े खास पल शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि दिलीप ने उन्हें कैसे शादी के लिए प्रपोज किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप कुमार के लिए लिखा यह प्यारा नोट
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलीप कुमार के साथ कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि उन्हें और उनके पति दिलीप जी को बारिश कितनी पसंद थी। सायरा ने अपने नोट में लिखा, 'रेन रेन गो टू स्पेन!' जब सात की एक बच्ची लंदन में स्कूली पढ़ाई कर रही थी, तो हम सभी ने समारोहपूर्वक अपने दोस्तों के साथ सामूहिक स्वर में इस लाइन को गाया। आप कभी नहीं जानते कि कब सूरज चमकेगा और कब बारिश होगी। यह हम बच्चों का आम मंत्र था। जहां तक मुंबई में मेरे परिवार की बात है और बाद में जब मेरी दिलीप साहब से शादी हुई। हम सभी को बारिश बहुत पसंद थी।'

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय से 1.55 करोड़ की ठगी, एक्टर ने पुलिस में तीन बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ की शिकायत

विज्ञापन

सायरा बानो को भी पसंद है बारिश
‘पहली बारिश हमेशा एक सेलिब्रेशन की तरह होती थी और हम में से हर कोई मौसम की पहली बारिश में भीगने के लिए अपने बगीचे या छतों पर जाता था। हम शुद्ध पानी इकट्ठा करने के लिए बर्तनों के बड़े ड्रम रखते थे। अब हाल ही में, मुझे गया कि बारिश का पानी पीने लायक नहीं, क्योंकि हाल के अध्ययनों से पता चला कि पानी में प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषक है और यह आपको बीमार कर सकते हैं।’ अभिनेत्री ने आगे बताया,  कई साल पहले जब हम जुहू बीच से गुजर रहे थे। अचानक बारिश की बौछार हो गई और उन्होंने प्रोटेक्टिव होकर अपनी जैकेट उतारी और मेरे कंधे पर डाल दी। जब हम कार में बैठे थे और उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' वह जादुई रात थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed