सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और उनके साथ एक बेहद खूबसूरत संदेश लिखा है। उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कई बातों का खुलासा किया।
2 of 6
सायरा और हेमा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली मुलाकात का जादू
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर हेमा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ सायरा ने कैप्शन में लिखा कि हेमा मालिनी से उनकी पहली मुलाकात 1966 में राज कपूर की फिल्म 'दीवाना' के सेट पर हुई थी। हेमा को पहली बार देखकर सायरा उनकी सादगी और खूबसूरती से इतनी प्रभावित हुईं कि उनके पास अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए सिर्फ एक शब्द था- 'मंत्रमुग्ध'।
3 of 6
सायरा और हेमा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शूटिंग के दिनों की दोस्ती
एक खास किस्सा याद करते हुए सायरा ने बताया कि जब दोनों कृष्णा राज सागर बांध पर ठहरे हुए थे। उस समय सायरा वहां फिल्म 'पड़ोसन' की शूटिंग कर रही थीं और हेमा 'सपनों का सौदागर' की शूटिंग में व्यस्त थीं। दोनों के कमरे पास-पास थे।
वे दोनों बरामदे में बैठकर घंटों बातें किया करती थीं। उनकी बातचीत में खूबसूरती, त्वचा की देखभाल और रोजमर्रा की छोटी-मोटी बातें शामिल होती थीं। इस दौरान दोनों की मां भी उनके साथ होती थीं, जिससे माहौल और भी हंसी-मजाक का हो जाता था।
4 of 6
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार का साथ और मार्गदर्शन
सायरा ने आगे बताया कि 'क्रांति' रिलीज होने के समय, हेमा मालिनी ने सायरा बानो के एक टीवी शो में काम किया। इस शो के दौरान सायरा के पति और अभिनेता दिलीप कुमार ने खुद आगे बढ़कर दोनों की मदद की। उन्होंने शूटिंग के दौरान हेमा और सायरा को बहुत अच्छे से गाइड किया, जिसे सायरा आज भी एक अनमोल याद मानती हैं।
5 of 6
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी
इन सब यादों के बीच सायरा बानो ने धर्मेंद्र को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र हमेशा से दिलीप कुमार और उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। हेमा और धर्मेंद्र का आपसी प्यार और सम्मान हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मिसालों में से एक हैं। वे कल भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे और हमेशा रहेंगे।