फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan warns son Ibrahim

इब्राहिम ने कर दी ऐसी हरकत, सुननी पड़ी पापा सैफ की डांट

Sun, 16 Aug 2015 03:29 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan warns son Ibrahim

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। लेकिन उनकी एक हरकत की वजह से उन्हे पापा की बात सुननी पड़ी। हाल ही में इब्राहिम के कई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इसी से सैफ परेशान हैं।

विज्ञापन


इसी बात पर सैफ अली खान ने बेटे इब्राहिम अली को खास सलाह दी है, कि वो खुद को सोशल मीडिया से दूर रखे। सैफ को बेटे को सलाह देने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि हाल ही में इब्राहिम की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन


इब्राहिम ने श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया के साथ एक फोटो सोशल साइट्स पर पोस्ट किया था। जिस पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं। इससे पहले भी इब्राहिम ने स्विमिंग पूल में नहाते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ ने इस सब पर इब्राहिम को कहा कि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर ही करें। लोग उसकी हरकतों में रुचि उसके परिवार की वजह से ले रहे हैं, इसलिए इस मामले में उसे बचकर रहना चाहिए।

शाहरुख के गाने पर डब्समैश भी बना चुके हैं इब्राहिम

Saif Ali Khan warns son Ibrahim

हाल ही में इब्राहिम ने शाहरुख की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के गाने तुझमें रब दिखता है का एक डबिंग वीडियो बनाया। उन्होने ट्विटर पर शाहरुख को टैग करते हुए इसे अपलोड कर दिया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'सभी की नजरें मेरी ओर हैं।'

इब्राहिम शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने शाहरुख ने भी इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'बहुत प्यार तुम्हें इब्राहिम, यह देखना बहुत ही प्यारा है कि ये सभी बच्चे बड़े हो गए।' इब्राहिम के डब्समैश पर शाहरुख का जवाब


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed