Saif Ali Khan Stabbing Case: 12 घंटे पहले ही सैफ के घर पहुंच गया था आरोपी, ऑटो चालक को दिया था दोगुना किराया
Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना मामले में मुंबई पुलिस ने 1000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें आरोपी मोहम्मद शरीफुल को अभिनेता के घर के पास छोड़ने वाले ऑटो चालक की गवाही भी दर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर हुए चाकू से हमले की घटना मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने करीब 1,613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई चौकाने वाली जानकारियां हैं। चार्जशीट में आरोपी को अभिनेता सैफ के घर के निकट छोड़ने वाले ऑटो रिक्शा चालक की गवाही भी दर्ज है।
घटना से 12 घंटे पहले घर के पास छोड़ा
चार्जशीट में एक ऑटो रिक्शा चालक की गवाही दर्ज की गई। यह वही रिक्शा चालक है, जिसने घटना से करीब 12 घंटे पहले हमलावर को बॉलीवुड अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के पास छोड़ा था। ड्राइवर ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी ने उसे दोगुना किराया दिया था।
Haunted 3D Sequel: विक्रम भट्ट ने की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा, जानिए रिलीज डेट
चार्जशीट में घटना का विस्तृत ब्यौरा
पुलिस ने मामले में 1,613 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें घटना का पूरा ब्यौरा दिया गया है। इसी में धनंजय चैनी नामक ऑटो-रिक्शा चालक की गवाही भी शामिल है, जिसने घटना से करीब 12 घंटे पहले अनजाने में आरोपी को घटनास्थल के पास पहुंचाया था। ड्राइवर ने खुलासा किया कि शरीफुल ने उसे दोगुना किराया दिया था।
Bhool Chuk Maaf: ‘कोई ना गाना’ रिलीज, वामिका और राजकुमार राव के रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
सीसीटीवी फुटेज में भी पुष्टि
चार्जशीट के अनुसार, 'सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने घटना से पहले ऑटो चालक को अतिरिक्त पैसे दिए थे। 15 जनवरी को ऑटो रिक्शा चालक धनंजय चैनी ने बांद्रा रेलवे स्टेशन से शरीफुल इस्लाम को बिठाया और उसे बॉलीवुड अभिनेता के घर के पास छोड़ दिया। चैनी ने जांच के दौरान अधिकारियों को बताया था कि उसे वह यात्री अच्छी तरह याद है, क्योंकि शरीफुल ने उसे दोगुना किराया दिया था'। चैनी ने बताया कि उसने हमले से करीब 12 घंटे पहले शरीफुल को सैफ के बांद्रा स्थित घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट के पास छोड़ा था। सीसीटीवी फुटेज से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीफुल दोपहर एक बजे के आसपास इलाके में घूम रहा था। अगले कुछ घंटों की फुटेज में भी उसे पड़ोस के कई कैमरों में देखा गया।