छोटे नवाब सैफ अली खान फिर हो सकते हैं गिरफ्तार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक कोर्ट ने सैफ अली खान और एनआरआई के बीच 2012 में हुए मारपीट के मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा है। कोर्ट का ने कहा है कि अगली सुनवाई तक दोनो पार्टी इस मामले का हल निकाल लें।
सैफ अली खान पर 22 फरवरी 2012 की रात को एनआरआई इकबाल शर्मा और उसके ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप है। एनआरआई के अनुसार अभिनेता सैफ और उनको दो दोस्त, बिलाल अमरोही और शकील लडक ने ताज होटल में उससे और उसके ससुर से मारपीट की थी।
इस मामलें में सैफ अली खान और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में कोर्ट से उन्हे जमानत मिल गई थी। लेकिन अगर दोनों पक्ष किसी फैसले पर नहीं पहुंचते हैं तो सैफ को फिर से परेशानी हो सकती है।
करीना को गाली देने पर मारा था एनआरआई को
सैफ का इस मामले पर कहना है कि इकबाल शर्मा नाम के आदमी ने उनके साथ मौजूद करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर को अपशब्द कहे थे। जिससे उन्हे गुस्सा आया था।
पुलिस का कहना है कि एनआरआई के अपशब्द कहने पर सैफ ने घूंसा मारकर उसकी नाक तोड़ दी थी। एनआरआई व्यापारी का आरोप था कि सैफ और उनके दोस्तों ने उसके ससुर रमन पटेल के साथ भी मारपीट की थी।