Saif Ali Khan: सैफ अली खान के फैंस को मिला तोहफा, 'देवरा' से एक्टर का फर्स्ट लुक जारी
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने 'देवरा' फिल्म से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया है।
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस को एक तोहफा मिला है। आगामी फिल्म 'देवरा' से सैफ का फर्स्ट लुक सामने आया है। अभिनेता जूनियर एनटीआर ने फिल्म से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। बता दें कि 'देवरा' साउथ फिल्म है, इसमें सैफ, जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।
Kareena-Saif: करीना कपूर ने अपने शौहर को कहा दीवाना-पागल, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिख दी दिल की बात
जूनियर एनटीआर ने किया ट्वीट
जूनियर एनटीआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जूनियर एनटीआर ने लिखा है, 'भाइरा', हैप्पी बर्थडे सैफ सर'! । इस पोस्टर में सैफ लंबे बाल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि एनटीआर का लुक तो पहले ही मेकर्स रिलीज कर चुके थे।
BHAIRA
— Jr NTR (@tarak9999) August 16, 2023
Happy Birthday Saif sir !#Devara pic.twitter.com/DovAh2Y781
फैंस कर रहे खूब तारीफ
सैफ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस सैफ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो सिर्फ सैंपल है, अभी तो पूरी फिल्म बाकी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देवरा-भाइरा'...क्या बात है'! एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग! 'देवरा' का बेसब्री से इंतजार है'।
Srimad Ramayan: सोनी टीवी पर दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा 'श्रीमद रामायण', जानें कब से होगा प्रसारण
इस दिन होगी रिलीज
बात करें 'देवरा' की तो यह फिल्म कई मायनों में खास है। इस फिल्म में सैफ और जूनियर एनटीआर पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं, जान्हवी कपूर भी एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स के बैनर तले बनी है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। बता दें 'देवरा' अगले साल 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
Pankaj Tripathi: अक्षय कुमार की वजह से पंकज त्रिपाठी के हाथ लगी थी 'ओएमजी 2', खिलाड़ी ने सुझाया था नाम