फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sachin Joshi: Special Court Discharges Actor businessman Sachin Joshi in money laundering case

Sachin Joshi: सचिन जोशी को मिली राहत, स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता को किया बरी

Tue, 18 Oct 2022 11:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Oct 2022 11:53 PM IST
सार

स्पेशल कोर्ट ने अभिनेता और व्यवसायी सचिन जोशी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से बरी कर दिया है।

विज्ञापन
Sachin Joshi: Special Court Discharges Actor businessman Sachin Joshi in money laundering case
सचिन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्पेशल कोर्ट ने 18 अक्तूबर को अभिनेता और व्यवसायी सचिन जोशी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से बरी कर दिया है। दरअसल, सचिन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के संबंध में केस फाइल किया था। लेकिन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की सुनवाई में सचिन को निर्दोष पाया गया। ऐसे में न्यायाधीश ने अभिनेता को बरी करने का फैसला सुना दिया है। 

विज्ञापन

सचिन जोशी को फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद मार्च 2022 में, विशेष अदालत ने जोशी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ विषेश योगदान न देने के आधार पर जमानत दे दी थी। अदालत का मानना यह था कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। सचिन के वकील आबाद पोंडा और परिनम लॉ एसोसिएट्स के वकील सुभाष जाधव ने दलील दी थी कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग का कोई सबूत नहीं है जैसा कि ईडी ने दावा किया था।
फैंस को रास नहीं आया दीपिका चिखलिया का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, कमेंट कर कहा- कलयुग की सीता

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसी ने सचिन पर आरोप लगाया था कि ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी सुराणा डेवलपर्स वडाला, एलएलपी द्वारा धोखाधड़ी से 410 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जिसमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों और एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) की संख्या में झूठा इजाफा किया गया था, वो भी एक पुनर्विकास परियोजना के लिए। कथित तौर पर दावा किया गया था कि 410 करोड़ रुपये में से 330 करोड़ रुपये की राशि ओमकार समूह की बिक्री भवन में और लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि सचिन और उनके वाइकिंग समूह की कंपनियों के माध्यम से सेवाओं और निवेश की आड़ में लॉन्ड्री की गई थी। 

Bollywood Fans: बॉलीवुड के फैन हैं हॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स, इन सितारों के साथ करना चाहते हैं फिल्मों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed