फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saand ki aankh special screening to be held soon, premier on mami film festival at 24 october

बॉक्स ऑफिस से पहले यहां होगा सांड की आंख का लिटमस टेस्ट, रिलीज से एक दिन पहले होगी खास स्क्रीनिंग

Wed, 16 Oct 2019 02:10 PM IST
विजय जैन इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 16 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
saand ki aankh special screening to be held soon, premier on mami film festival at 24 october
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
तापसी पन्नू और भूमि पेडनकर की बहुतप्रतीक्षित फिल्म सांड की आंख इस महीने 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। लंबे समय से फिल्म अपने अनूठे विषय की वजह से चर्चा में हैं। अब फिल्म रिलीज से पहले ही मेकर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है।  दरअसल यह फिल्म मुंबई में चल रहे जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में आखिरी फिल्म के तौर पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, एक निर्माता के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुंबई फिल्म फेस्टिवल में पहली फिल्म के तौर पर मूथोन और आखिरी फिल्म के तौर पर सांड की आंख दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि अनुराग दोनों फिल्मों के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर 24 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के चुने जाने को लेकर अनुराग ने कहा, सांड की आंख की कहानी काफी प्रेरित करने वाली है। यह फिल्म लोगों की सोच को बदलने की ताकत रखती है। मैं इस बात से खुश हूं कि फिल्म को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का मंच प्राप्त हुआ है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।  गौरतलब है कि सांड की आंख एक आगामी भारतीय बायोपिक फिल्म है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So Proud as a producer, to first have “Moothon” open @mumbaifilmfestival and now SAAND KI AANKH be the closing film of MAMI. Right after its closing the @pyiffestival @taapsee @bhumipednekar @tusharhiranandani @reliance.entertainment

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed