फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saand Ki Aankh film declared tax free in Rajasthan called by Ashok Gehlot

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'सांड की आंख', अब उत्तर प्रदेश की बारी

Fri, 11 Oct 2019 01:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 11 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Saand Ki Aankh film declared tax free in Rajasthan called by Ashok Gehlot
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सांड की आंख' के मेकर्स की खुशी अब दोगनी हो गयी है| ऐसा इसलिए क्योंकि, भारत के सबसे पुराने शार्पशूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित इस फिल्म को राजस्थान में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है| 

विज्ञापन


तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म, अभिनेता तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के टैक्स फ्री होने की आधिकारिक घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत के ऑफिशियल आईडी पर की गई थी।
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा गया है, "मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने राज्य में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर महिला सशक्तिकरण और खेल पर आधारित फिल्म 'सांड की आंख' की स्क्रीनिंग से एसजीएसटी को छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।" चंद्रो तोमर ने सीएम को धन्यवाद दिया और पोस्ट किया, "राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे राजस्थान सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है ताकि फिल्म की कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके ऐसे में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में भी ये फिल्म टैक्स फ्री हो जाए क्योंकि शूटर दादियों की ये साहसी कहानी उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव की है|  फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है|

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed