फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saand Ki Aankh film actress Bhumi Pednekar stars campaign Climate Warrior

पर्यावरण सुरक्षा के लिए भूमि की अनोखी पहल, डिजिटल दुनिया में आंकड़े दिखाकर करेंगी सचेत

Sat, 21 Sep 2019 09:52 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Saand Ki Aankh film actress Bhumi Pednekar stars campaign Climate Warrior
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दीवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'सांड की आंख' के ट्रेलर रिलीज की तारीख तय होने के दिन ही फिल्म में लीड किरदार निभा रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने पर्यावरण के बचाव के लिए एक नई मुहिम छेड़ दी है। भूमि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा की लगातार वकालत करती रही हैं और इसी क्रम में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने 'पर्यावरण योद्धा' नामक देशव्यापी अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन


'पर्यावरण योद्धा' सोशल मीडिया पर डिजिटल पहल है। इसके जरिए लोगों को जलवायु और पर्यावरण अनुकूल जीवन विकल्पों को अपनाने की जानकारी देने की कोशिश करेंगी। भूमि ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अथक परिश्रम करने वाले लोगों के साथ बातचीत शुरू करने और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होने वाली मुश्किलों को सामने लाने की दिशा में ये मेरा छोटा सा प्रयास है। ये एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से उनकी कोशिश लोगों को ये याद दिलाने की होगी कि अगर हमने आज अपना पर्यावरण नहीं बताया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस मुहिम के तहत देश भर में पर्यावरण योद्धा बनाए जाएंगे जो लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


भूमि कहती हैं कि पर्यावरण को लगातार हो रहे नुकसान के प्रमाणों के जरिए वह लोगों को इस अभियान के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। इस अभियान के दौरान वह ऐसे आंकड़े जुटाएंगी जिनके जरिए लोगों को दुनिया के समक्ष पनप रहे इस संकट की एक झांकी पेश की जा सके। हमें धरती को बचना है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक ऐसा पर्यावरण छोड़ जाना है जिससे हमारी अगली नस्लें खुली हवा में आसानी से सांस ले सकें। भूमि की अगली फिल्म 'सांड की आंख' दीवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर 23 सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed