फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek Oberoi Indian Police Force to release on 19 January 2024

Indian Police Force: इस दिन रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'इंडियन पुलिस फोर्स', रोहित शेट्टी ने दी जानकारी

Sat, 21 Oct 2023 04:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek Oberoi Indian Police Force to release on 19 January 2024
इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : social media

विस्तार

सात भाग की हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली फिल्म है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक पुलिस के पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा। साथ ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। वहीं अब सीरीज के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है।

विज्ञापन

पुलिस के लिए श्रद्धांजलि
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट की घोषणा की है। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रोहित शेट्टी ने घोषणा की कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' का वर्ल्ड प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को होगा। यह सात भाग की एक्शन से भरपूर सीरीज है, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के ओटीटी डेब्यू का भी प्रतीक है। रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश के जरिए निर्देशि 'इंडियन पुलिस फोर्स' भारतीय पुलिस अधिकारियों के लिए एक श्रद्धांजलि है। यह सीरीज गर्व से देश भर के भारतीय पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा, बिना शर्त प्रतिबद्धता और प्रचंड देशभक्ति का सम्मान करती है, जिन्होंने लोगों सुरक्षित रखने के लिए अपने कर्तव्य के आह्वान पर सब कुछ दांव पर लगा दिया।
Kajol: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek Oberoi Indian Police Force to release on 19 January 2024
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज पर क्या बोले रोहित शेट्टी
निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी ने कहा, “एक निर्माता के रूप में 'इंडियन पुलिस फोर्स' मेरी यात्रा का अभिन्न अंग है, जिसे मैंने और रोहित शेट्टी पिक्चरज में मेरी टीम ने वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ बनाया है। मुझे अपने कलाकारों और क्रू पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस एक्शन सीरीज को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित रूप से मिलकर काम किया, जो हमारे भारतीय पुलिस अधिकारियों की वीरता, बलिदान और साहस का सम्मान करता है। मुझे अपने पहले डिजिटल उद्यम के लिए प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करके खुशी हो रही है, जो दुनिया भर के दर्शकों को एक शानदार मनोरंजन देने का वादा करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)



Ira Khan: आयरा खान ने सगाई की थ्रोबैक तस्वीरों को किया साझा, दामाद संग थिरकते दिखे आमिर खान और रीना दत्त

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
हाई-ऑक्टेन एक्शन ब्लॉकबस्टर पेश करने में रोहित शेट्टी के कौशल और सफलता के साथ अमेजन ओरिजिनल सीरीज पुलिस जगत में एक नया बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से होने वाला है।
Vikrant Massey Interview: टीवी एक्टर को फिल्मवाले बहुत जलील करते हैं, अभिनेता विक्रांत मैसी ने कही दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed