फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty is excited on reunion with Ajay Devgn for Singham 3 Film is expected to go on floors soon

Rohit Shetty: 'सिंघम 3' की स्क्रिप्ट हुई पूरी, जल्द शुरू होगा काम, फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया अपडेट

Mon, 17 Jul 2023 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Jul 2023 12:58 PM IST
सार

रोहित शेट्टी से जब फिल्म को लेकर और डिटेल पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'मैं इसे बनाने के लिए उत्साहित हूं और ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप लोग इस बार इस फिल्म में बिल्कुल अलग सिंघम देखोगे'।

विज्ञापन
Rohit Shetty is excited on reunion with Ajay Devgn for Singham 3 Film is expected to go on floors soon
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं, जो कि 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इसे लेकर निर्देशक बेहद खुश हैं। कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि अगले दो-तीन महीने में 'सिंघम अगेन' पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


फिल्म शुरू होने में लगेगा वक्त?
बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, 'सिंघम अगेन को शुरू होने में अभी भी कुछ वक्त बाकी है। अभी हम 'इंडियन पुलिस फोर्स' पर काम कर रहे हैं। जब वह पूरा हो जाएगा, तब हम सिंघम अगेन पर काम शुरू करेंगे। अभी इसे शुरू होने में दो-तीन महीने का वक्त है।' बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और विक्की कौशल भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।
विज्ञापन

Ravi Kishan: अभिनय से लेकर राजनीति तक में मेहनत के दम पर खड़ी की कामयाबी की नई मिसाल, आसान नहीं रवि किशन का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रिप्ट का काम पूरा
रोहित शेट्टी से जब फिल्म को लेकर और डिटेल पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'मैं इसे बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप लोग इस बार इस फिल्म में बिल्कुल अलग सिंघम देखोगे। स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। यह बिल्कुल अलग है और मेरी नजर में सबसे प्यारा किरदार है। मैं इसलिए भी उत्साहित हूं क्योंकि मैं और अजय 'सिंघम अगेन' के जरिए फिर साथ काम कर रहे हैं'।
Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन...

'सूर्यवंशी' से 10 गुना व्यापक होगी
आपको बता दें कि यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' (2011) है, इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) रिलीज हुई। वहीं 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' भी रोहित के कॉप यूनिवर्स की ही फिल्में हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा था, 'सिंघम अगेन को लेकर उत्साहित हूं। हम इसे 'सूर्यवंशी' से भी अलग स्तर पर लेकर जाएंगे। यह 'सूर्यवंशी' के मुकाबले दस गुना व्यापक होगी।'
Rani Mukerji: नए निर्देशकों के साथ काम करने से पीछे नहीं हटतीं रानी, बोलीं- उन्होंने मेरे करियर को आकार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed