Rocketry: रॉकेट्री के एक साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स हुए खुश, क्रू के सदस्यों को गिफ्ट किया यह खास तोहफा
वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित इस फिल्म के निर्देशन के साथ माधवन ने इसमें लीड रोल भी निभाया था।
विस्तार
आर माधवन अपनी एक्टिंग से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्मों में अदाकारी के बाद उन्होंने पिछले साल रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहा गया था। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म ने अपने रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है।
फिल्म की पहली वर्षगांठ पर इसके मेकर्स ने पूरी टीम को एक खास तोहफा दिया है। इस फिल्म के प्रोडक्शन टीम से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बताया, "कोविड लॉकडाउन मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक कठिन समय था। ऐसे समय में जब लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए मजबूर थे, एक फिल्म को पूरा करना मुश्किल था, लेकिन टीम के कुछ लोग ऐसे थे जो फिल्म को पूरा करने में मदद करने के लिए आगे आए। फिल्म की पहली सालगिरह पर, निर्माताओं ने कहा, इसकी कोर टीम के सदस्यों को सराहना के एक छोटे से प्रतीक के रूप में लक्जरी घड़ियां उपहार में दी हैं।"
Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम
बता दें कि पिछले साल जुलाई महीने में रिलीज हुई रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वैज्ञानिक नंबी नारायण पर आधारित इस फिल्म के निर्देशन के साथ माधवन ने इसमें लीड रोल भी निभाया था। क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन जल्द ही फिल्म 'टेस्ट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने इसकी शूटिंग पूरी की है।
MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान