फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ritesh Deshmukh gave this reaction to the man who said you look like a Gunda see video

सोशल मीडिया: रितेश देशमुख को देख एक अंकल ने कहा 'गुंडा', अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 25 Jul 2021 05:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 25 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Ritesh Deshmukh gave this reaction to the man who said you look like a Gunda see video
विरल भयानी - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख अपनी फिल्मों में कॉमेडी करके सिर्फ अपने प्रशंसकों को हंसाते ही नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। यही वजह है कि उनके प्रशंसक उन्हें बहुत ही पसंद करते हैं। इसका हाल ही में एक नमूना देखने को भी मिला, जब एक अंकल ने उन्हें गुंडा कह दिया लेकिन रितेश देशमुख ने ये सुनने के बाद भी ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद प्रशंसक उनकी जमकर वाहा-वाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रितेश देशमुख भले ही कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया में कभी वो अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ वीडियो डालते हैं तो कभी वो अपने किसी पोस्ट के जरिए वह अपने प्रशंसकों से किसी न किसी तरह से जुड़े रहते हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ रितेश देशमुख अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और विनम्र स्वभाव के लिए बहुत ही मशहूर है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जो इसी बात का सबूत है।

विज्ञापन

Ritesh Deshmukh gave this reaction to the man who said you look like a Gunda see video
विरल भयानी - फोटो : Instagram

रितेश को अंकल ने कहा गुंडे लग रहे हो

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनके विनम्र स्वभाव का बखान कर रहे हैं। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रितेश देशमुख को मिलने के बाद बुजुर्ग अंकल बहुत ही खुश हैं और वो रितेश से हाथ मिलाने के बाद उनकी शक्ल देखने के लिए उन्हें अपना मास्क हटाने के लिए कहते हैं। लेकिन रितेश ने जैसे ही अपना मास्क नीचे किया तो अंकल ने तुरंत ही उन्हें कहा कि वो गुंडे की तरह दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही है रितेश की तारीफ

अंकल द्वारा गुंडा बुलाने के बावजूद भी रितेश ने बड़े ही प्यार से उनसे हाथ मिलाया और उसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं रितेश देशमुख और जेनेलिया से मिला हूं और वो बहुत ही स्वीट और प्यारे हैं। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा अंकल हाथ मिलाते-मिलाते गाड़ी में बैठने जा रहे हैं। रितेश की इस वीडियो पर प्रशंसकों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed