फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha tribute to Smita Patil Poses like her

हुबहू स्मिता पाटिल जैसी नजर आईं ऋचा चड्ढा, तस्वीर साझा कर दी श्रद्धांजलि

Thu, 20 Feb 2020 10:44 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha tribute to Smita Patil Poses like her
Richa Chadha - फोटो : Instagram
ऋचा चड्ढा  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि दी है। ऋचा ने स्मिता पाटिल की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर और अपनी एक फोटोशूट की फोटो साझा की है। इस तस्वीर में ऋचा का गेटअप स्मिता पाटिल से काफी मिलता-जुलता है। इस तस्वीर को ऋचा ने साझा करते हुए 'स्मिटन पाटिल' लिखा है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। माना रहा है कि यह ऋचा की अगली फिल्म का लुक भी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों में एक रही हैं। उन्होंने अपनी मौजूदगी से सिनेमा जगत को नई ऊंचाई प्रदान की। आज के दौर की अभिनेत्रियां भी स्मिता पाटिल जैसा अभिनय और खूबसूरती की तमन्ना रखती हैं। ऋचा चड्डा भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एक फोटोग्राफर से ऐसा फोटोशूट करवाया है। ऋचा का यह लुक स्मिता पाटिल से प्रेरित है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smitten Patil 🥰🌹 . . . #RichaChadha #SmitaPatil #Bollywood #resemblance #love #RichaChadhaFans

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on



ऋचा जल्द ही एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आएंगी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस फिल्म में ऋचा का किरदार काफी हद तक यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चरित्र से मेल खाएगा। 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक सुभाष कपूर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों वह फिल्म 'पंगा' में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका अदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed