फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha and Ali Fazal revealed the name of their newborn daughter See Netizen Reaction on this

Richa Chadha: दीपिका के बाद अब ऋचा चड्ढा ने रिवील किया बिटिया का नाम, फैंस ने की तारीफ, यहां जानें

Thu, 07 Nov 2024 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Nov 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal revealed the name of their newborn daughter See Netizen Reaction on this
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विज्ञापन

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 16 जुलाई, 2024 को अपनी पहली संतान, एक बच्ची का स्वागत किया। दो दिन बाद, 20 जुलाई, 2024 को, जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ एक संयुक्त बयान साझा किया। ऋचा ने फरवरी में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की, और अब, वोग इंडिया के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, जोड़े ने गर्व से अपनी नवजात बेटी का नाम बताया - जुनैरा इदा फजल।

कपल ने साथ में किया खुलासा
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में, इस जोड़े ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल रखा है। वोग के साथ एक साक्षात्कार में, कपल ने माता-पिता बनने के बारे में बात की और अपनी नन्ही बेटी का नाम बताया। अली फजल ने कहा, "एक बच्चा होने से वह खालीपन भर जाता है, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था। यह हिस्सा मुझे हमेशा हैरान करता रहता है। अब काम करना बहुत मुश्किल है। जब मैं घर से बाहर निकलता हूँंतो मुझे बहुत चिंता होती है क्योंकि मैं बस अपनी बच्ची जुनैरा को हर समय देखना चाहता हूं और ऋचा और उसके आस-पास रहना चाहता हूं।"

विज्ञापन


फैंस ने की तारीफ
बता दें कि जुनैरा नाम एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब 'गाइडिंग लाइट' है। वहीं, इंग्लिश में इस शब्द का मतलब है, 'फ्लावर ऑफ पौराडाइज।' फैंस को यह नाम काफी पसंद आ रहा है और प्रशंसक ऋचा चड्ढा और अली फजल की खूब सराहना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काफी अच्छा नाम रखा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस नाम का बहुत ही गहरा अर्थ है।' एक और यूजर ने लिखा, 'नाम वाकई काफी अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाकरों का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। वहीं अली फजल ने मिर्जापुर 3 में खूब भौकाल मचाया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed