फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   remembering indira gandhi start lal singh chaddha

इंदिरा गांधी को याद करते हुए शुरू हुई 'लाल सिंह चड्ढा', आमिर की मां ने दिया पहले शॉट का क्लैप

Fri, 01 Nov 2019 10:05 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
remembering indira gandhi start lal singh chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग गुरुवार को शुरू हो गई। फिल्म का मुहूर्त शॉट आमिर की मां ने दिया और इस मुहूर्त शॉट की एक्सक्लूसिव तस्वीर आमिर ने अमर उजाला पाठकों के साथ साझा की है। यह फिल्म टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन


फिल्म के सेट पर मौजूद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर की नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के मुहूर्त शॉट का क्लैप उनकी मां जीनत हुसैन ने दिया। ये फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और योगी बाबू सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में स्वर्ण मंदिर नरसंहार और इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एक खास रणनीति के तहत ही इस फिल्म की शूटिंग उस दिन से शुरू हो रही है जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। आमिर फिल्म में एक सिख का किरदार निभा रहे है और करीना उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर का किरदार एक फौजी का होता है जो बचपन में दिव्यांग होता है लेकिन अपनी इच्छा शक्ति के बूते वह बहुत कुछ हासिल करता है। फिल्म के हीरो की कहानी कई दशकों में फैली है और इस कहानी के साथ साथ देश में जारी राजनीतिक उथल पुथल की झलकियां भी फिल्म में आती जाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू निगम पर सोना मोहपात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे पति को फोन कर कहा कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed